देश में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के बाद से देशवासी अच्छी स्पीड के लिए 5G सेवाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब लगता है कि उनका 5G सेवाओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी 1 अक्टूबर को 5G सेवाओं का लांच कर सकते हैं। अक्टूबर में ही कई शहरों में 5G सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
