Reliance Industries के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने 5G को कामधेनु गाय की तरह बताया है। देवलोक की इस गाय से जो मांगा जाता है, वह मिलता है। उन्होंने 1 अक्टूबर को 5जी टेलीकॉम सेवाओं के लॉन्चिंग के मौके पर कहा था कि 5जी टेक्नोलॉजी से इंडिया की इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने साल 2047 तक इंडियन इकोनॉमी 40 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाने की उम्मीद जताई थी।
जॉब पोर्टल Monster.com ने कहा है कि 5जी लॉन्च होने के बाद से टेलीकॉम इंडस्ट्री में जॉब्स के मौके बढ़े हैं। इस सेक्टर में हायरिंग 13 फीसदी बढ़ी है। दरअसल, रिलायंस जियो और भारती एयरटेल देश के कई शहरों में 5जी सेवाएं लॉन्च करने जा रही हैं। वे अपने डेटा सेंटर की क्षमता बढ़ा रही हैं। इस वजह से इस सेक्टर में जॉब्स के नए मौके दिख रहे हैं।
मनीकंट्रोल ने यह पता लगाने की कोशिश की कि 5जी इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के लिए ग्रेजुएट्स और प्रोशेशनल्स में किस तरह की स्किल होने चाहिए।
टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल के मुताबिक, 5जी, क्लाउड कंप्यूटिंग, AI और बिग डेटा, IoT, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट और रोबोटिक्स प्रोसेस ऑटोमेशन के क्षेत्र में पिछले साल 1,50,000 से ज्यादा जॉब्स के मौके थे। इन क्षेत्रों में जॉब्स के मामले में डिमांड और सप्लाई के बीच करीब 28 फीसदी फर्क है।
Edtech कंपनी upGrad के सीईओ अर्जुन मोहन का मानना है कि इंडिया एक बड़े मौके के चरण में प्रवेश कर रहा है। इसमें पिछली तिमाही के मुकाबले नौकरियों के दोगुने मौके होंगे। उन्होंने कहा, "मोबाइल और टेलीकॉम सेक्टर में 5जी के लिए टैलेंट की हायरिंग के साथ सेमीकंडक्टर्स कंपनियों, टेक्नोलॉजी कंपनियों, स्टार्टअप और ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में भी मौके दिख रहे हैं।"
मोहन ने कहा कि रेडियो फ्रीक्वेंसी सिस्टम आर्किटेक्ट्स और इंजीनियर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग डेवलपर्स, 5जी ORAN एक्सपर्ट्स आर्किटेक्चर, यूजर एक्सपीरियंस डिजाइनर्स और टेस्टर्स जैसे कामों के लिए टेक प्रोफेशनल्स की भारी मांग है। Mobile Edge Computing दूसरा क्षेत्र है, जिसमें 5जी की वजह से जॉब्स के बड़े मौके होंगे।
एडटेक फर्म iScuela के फाउंडर और सीईओ मनिंदर सिंह बाजवा ने कहा, "करीब हर व्यक्ति पर्सनल और बिजनेस यूज के लिए डेटा स्टोर करने के लिए क्लाउड का इस्तेमाल कर रहा है। टेलीकॉम ऑपरेटर्स क्लाउड को नेटवर्क और यूजर्स के करीब लाने की कोशिश कर रहे हैं।"
5जी की वजह से कई तरह की जॉब्स के मौके खुलते दिख रहे हैं। यंग ग्रेजुएट्स के लिए यह मौके का फायदा उठाने का समय है। उन्हें खुद को प्रोग्रामिंग खासकर Java, Python और MSSQL, CyberSecurity, big data, Cloud Computing और IoT के क्षेत्रों के लिए तैयार करना चाहिए। उसके लिए उन्हें जरूरी स्किल सीखनी होगी।