Hermès के फाउंडर थियेरी हर्म्स (Thierry Hermès) के अरबपति पोते निकोलस प्यूक (Nicolas Puech) ने कहा कि वह उत्तराधिकार की दिलचस्प योजना बना रहे हैं। इसके तहत वह 51 साल के माली को गोद लेंगे। इस हैरतअंगेज प्लान के कारण वह माली एक झटके में करोड़पति बन गया है। प्यूक के बाद 10.3-11.4 अरब डॉलर के बीच एसेट्स हैं। माली को गोद लेने के बाद उनकी संपत्ति का एक हिस्सा माली के पास चला जाएगा।
