लखनऊ में मौजूद SAHARA का हॉस्पिटल खरीदेगी Max Healthcare, 125 करोड़ रुपये में हुई डील

प्राइवेट हेल्थकेयर इकाई मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड, 550 बेड वाले लखनऊ के सहारा अस्पताल का अधिग्रहण करेगी। इसके तहत, कंपनी ने स्टारलिट मेडिकल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड (स्टारलिट) में 100 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट (SPA) का ऐलान किया है। यह सौदा 125 करोड़ रुपये में हुआ है

अपडेटेड Dec 08, 2023 पर 6:50 PM
NSE में 8 दिसंबर को मैक्स हेल्थकेयर का शेयर 1.40 पर्सेंट की बढ़त के साथ 678.20 रुपये पर बंद हुआ।

प्राइवेट हेल्थकेयर इकाई मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड (Max Healthcare Institute Ltd.) 550 बेड वाले लखनऊ के सहारा अस्पताल का अधिग्रहण करेगी। इसके तहत, कंपनी ने स्टारलिट मेडिकल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड (स्टारलिट) में 100 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट (SPA) का ऐलान किया है। यह सौदा 125 करोड़ रुपये में हुआ है।

कंपनी ने एक्सचेजों को बताया कि स्टारलिट ने लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल को खरीदने के लिए सहारा इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट लिमिटेड के साथ बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट (BTA) किया है। मौजूदा डील के हिसाब से स्टारलिट की एंटरप्राइज वैल्यू 940 करोड़ रुपये है। यह अस्पताल लखनऊ के पॉश एरिया गोमती नगर में 27 एकड़ में मौजूद है। यह 17 मंजिला इमारत है, जिसका बिल्ट अप एरिया 8.9 लाख वर्ग फुट है। इस अस्पताल में अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा इलाज की सुविधा है। अस्पताल के कैंपस में ही नर्सिंग कॉलेज है, जहां जीएनएम (GNM), बीएससी (BSc) और एमएससी (MSc) जैसे कोर्स उपलब्ध हैं।

इस अधिग्रहण पर मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अभय सोई ने बताया, ' हम इस अधिग्रहण को लेकर काफी उत्साहित हैं। हमने यह डील उस रणनीति के तहत की है, जिसके तहत हमारा इरादा उन टीयर-1 और टीयर-2 शहरों में एंट्री करने का है, जहां विकसित हेल्थकेयर इकोसिस्टम है। मर्जर के बाद इंटीग्रेशन के मामले में हमारा ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर रहा है और बेहतर मेडिकल सेवाओं की बदौलत हमें इसकी फाइनेंशियल और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में तुरंत सुधार की उम्मीद है। लखनऊ में अपनी मौजूदगी के जरिये हमारा इरादा उत्तर प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।'


शेयर परचेज एग्रीमेंट को क्रॉसले रेमेडीज लिमिटेड (CRL) के जरिये अंजाम दिया गया है। क्रॉसले रेमिडीज लिमिटेड, MHIL की सब्सिडियरी है, जो मैक्स सुपर स्पेश्यलिटी हॉस्पिटल, वैशाली और मैक्स मेडिकल सेंटर, नोएडा का संचालन करती है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 8 दिसंबर को मैक्स हेल्थकेयर का शेयर 1.40 पर्सेंट की बढ़त के साथ 678.20 रुपये पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।