Get App

Jaypee Cement हो जाएगी Adani Group की? यहां तक पहुंच चुकी है बात

Adani Group News: सीमेंट सेक्टर में अदाणी ग्रुप तेजी से अपना विस्तार कर रहा है। एसीसी (ACC) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के अधिग्रहण के बाद यह देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई थी। इसके बाद इसने और सीमेंट कंपनियों को अपने ग्रुप में शामिल किया। अब यह जयपी ग्रुप के सीमेंट कंपनी को खरीदने की तैयारी में है। जयपी सीमेंट (Jaypee Cement) की सालाना क्षमता 90 लाख टन से अधिक है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 15, 2024 पर 4:51 PM
Jaypee Cement हो जाएगी Adani Group की? यहां तक पहुंच चुकी है बात
जेपी एसोसिएट्स के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया से सीमेंट सेक्टर में कॉम्पटीशन और बढ़ सकता है।

Adani Group News: सीमेंट सेक्टर में अदाणी ग्रुप तेजी से अपना विस्तार कर रहा है। एसीसी (ACC) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के अधिग्रहण के बाद यह देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई थी। इसके बाद इसने और सीमेंट कंपनियों को अपने ग्रुप में शामिल किया। अब यह जयपी ग्रुप के सीमेंट कंपनी को खरीदने की तैयारी में है। जयपी सीमेंट (Jaypee Cement) की सालाना क्षमता 90 लाख टन से अधिक है। यह जानकारी मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली है। खास बात ये है कि जयपी सीमेंट दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। लेंडर्स ने जून की शुरुआत में ही इसके खिलाफ इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत प्रक्रिया शुरू कर दिया था।

Japyee Cement की दिवाला प्रक्रिया ने दिया Adani Group को मौका

आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से याचिका दायर होने के करीब छह साल बाद 3 जून को इलाहाबाद में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की कोर्ट ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड को कॉर्पोरेट दिवालियापन के लिए स्वीकार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक जयप्रकाश के खिलाफ कार्यवाही शुरू होने के चलते अदाणी ग्रुप के सामने कंपनी के सीमेंट एसेट्स के साथ इससे जुड़ी एसेट्स जैसे कि चूना पत्थर की खदानों और एक पावर प्लांट का अधिग्रहण करने के मौका खुल गया। सूत्र के मुताबिक अदाणी ग्रुप ने पहले ही इन्हें हासिल करने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि दिवाला प्रक्रिया की बात करें तो अभी यह शुरुआती स्टेज में ही है। एनसीएलटी में जयप्रकाश की पिछले महीने भर्ती हुई थी और इसके कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स की अब तक एक ही बार 29 जून को बैठक हुई है। अभी तक जयप्रकाश एसोसिएट्स के एसेट्स की बिक्री की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हुई नहीं है।

डालमिया भारत ने 2022 में जेपी के साथ 5,666 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर उसकी सीमेंट और बिजली एसेट्स को खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि जेपी एसोसिएट्स के लेंडर्स से मंजूरी नहीं मिल पाई तो सौदा अब तक पूरा हो नहीं पाया। इसके अलावा एक एसेट जेपी सुपर डल्ला के लिए जयप्रकाश और अल्ट्राटेक सीमेंट के बीच चल रही मध्यस्थता के चलते भी मामले में देरी हो सकती है। डालमिया ने

सब समाचार

+ और भी पढ़ें