जियो, एयरटेल और वोडाफोन को टक्कर नहीं देगा Adani Group, 5G स्पेक्ट्रम का इसलिए करेगा इस्तेमाल

अडानी ग्रुप ने शनिवार को बताया कि उसका इरादा कंज्यूमर मोबिलिटी बिजनेस में उतरने की उम्मीद नहीं है

अपडेटेड Jul 09, 2022 पर 10:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अडानी ग्रुप ने वह 5जी स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल प्राइवेट नेटवर्क को बनाने में करेंगे

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) की अगुआई वाले अडानी ग्रुप ने शनिवार 9 जुलाई को बताया कि वह 5G टेलीकॉम स्पेक्ट्रम (5G spectrum) खरीदने की रेस में उतरी है, लेकिन उसका इरादा कंज्यूमर मोबिलिटी बिजनेस में उतरने का नहीं है।

कंपनी ने कहा कि अगर उसे नीलामी में 5जी स्पेक्ट्रम मिलता है तो वह उसका इस्तेमाल प्राइवेट नेटवर्क को बनाने में करेंगे, जिससे वह अपने सभी ऑपरेशंस को सपोर्ट कर सकें। इन ऑपरेशंस में पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स, पॉवर जेनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन और दूसरे मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस शामिल हैं।

अडानी ग्रुप ने एक बयान में कहा, "भारत नीलामी के जरिए अगली पीढ़ी के 5जी सेवा को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाली बहुत सारी कंपनियों में से एक हम भी हैं।"


यह भी पढ़ें- लंदन में बैठे कार्ति चिदंबरम के चेन्नई आवास पर CBI का छापा, चीनी नागरिकों को अवैध वीजा दिलाने से जुड़ा है मामला

बयान में आगे कहा गया है, "हम अपने एयरपोर्ट, पोर्ट्स एंड लॉजिस्टिक्स, पॉवर जेनरेशन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और विभिन्न मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस को प्राइवेट नेटवर्क सॉल्यूशंस और बेहतर साइबर सिक्योरिटी मुहैया कराने के लिए 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग ले रहे हैं।"

बयान में कहा गया है, "जैसा कि हम सुपर ऐप, एज डेटा सेंटर और इंडस्ट्री कमांड और कंट्रोल सेंटरों को शामिल करते हुए अपना खुद का डिजिटल बनाते हैं। हमें अपने सभी व्यवसायों में हाई फ्रिक्वेंसी और लो लेटेंसी 5G नेटवर्क के जरिए अल्ट्रा हाई क्वालिटी डेटा स्ट्रीमिंग क्षमताओं की आवश्यकता होगी।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।