Get App

Adani Group की विदेश से कर्ज लेने की है तैयारी, 6 बैंकों से चल रही है बातचीत

सूत्रों के मुताबिक डेटा सेंटर प्रोवाइडर AdaniConneX प्राइवेट लिमिटेड इस फंड का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए करेगी। सूत्रों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि अगले कुछ हफ्तों में लोन पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। हालांकि, अदाणी ग्रुप ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Apr 04, 2023 पर 4:54 PM
Adani Group की विदेश से कर्ज लेने की है तैयारी, 6 बैंकों से चल रही है बातचीत
अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद भले ही अदाणी ग्रुप को भारी नुकसान उठाना पड़ा हो लेकिन कंपनी वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Adani Group : अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद भले ही अदाणी ग्रुप को भारी नुकसान उठाना पड़ा हो लेकिन कंपनी वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अदाणी ग्रुप अब EdgeConneX के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाकर लोन के लिए आधा दर्जन बैंकों के साथ बातचीत कर रहा है। इसके तहत कंपनी 22 करोड़ डॉलर यानी लगभग 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज जुटाने की तैयारी में है। बता दें कि 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिपोर्ट के जारी होने के बाद यह कंपनी का पहला ऑफशोर लोन होगा।

क्या है प्लान?

सूत्रों के मुताबिक डेटा सेंटर प्रोवाइडर AdaniConneX प्राइवेट लिमिटेड इस फंड का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए करेगी। सूत्रों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि अगले कुछ हफ्तों में लोन पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। हालांकि, अदाणी ग्रुप ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया था। हालांकि अदाणी ग्रुप ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है, लेकिन शेयरों में बिकवाली अब भी जारी है। इस मामले पर जाच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी गठित की है। वहीं, सेबी भी जांच कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें