Parag Milk Price Hike: अमूल (Amul) के बाद पराग (Parag) का दूध भी महंगा हो गया है। डेयरी फर्म पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड (Parag Milk Foods Ltd) ने गोवर्धन ब्रांड के गाय के दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी आज यानी मंगलवार से लागू हो गई है।
इस बढ़ोतरी के बाद गोवर्धन गोल्ड मिल्क (Gowardhan Gold Milk) की कीमत 48 रुपये से बढ़कर 50 रुपये हो गई है। इसी तरह गोवर्धन फ्रेश (Gowardhan fresh) की कीमत 46 रुपये से 48 रुपये पहुंच गई है।
पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड (Parag Milk Foods Ltd) ने मंगलवार को कहा कि उसने बढ़ती लागत के कारण गाय के दूध के गोवर्धन ब्रांड की कीमत 1 मार्च से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। इससे पहले अमूल ब्रांड के तहत दूध उत्पादों का मार्केटिंग करने वाले गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने सोमवार को दूध की कीमतों में मंगलवार से 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
कंपनी ने कहा कि बिजली, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक और पशु-चारे की लागत बढ़ने से उसके लिए दूध की कीमत बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं था। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) एक कोऑपरेटिव संगठन है, जो अमूल ब्रांडनेम से दूध और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट बेचती है।
पराग मिल्क ने एक बयान में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी के साथ गोवर्धन गोल्ड दूध की कीमत अब 48 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 50 रुपये हो जाएगी। जबकि गोवर्धन फ्रेश (जो टोंड किस्म है) की कीमत अब 48 रुपये होगी, जो पहले 46 रुपये प्रति लीटर थी।
पराग मिल्क फूड्स के अध्यक्ष देवेंद्र शाह ने कहा कि यह मूल्य वृद्धि लगभग 3 सालों के बाद ऊर्जा, पैकेजिंग, रसद और पशु चारा की लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है, जिसके कारण संचालन और दूध उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि हुई है। मिल्क फूड्स ने कहा कि डेयरी किसानों की लागत बढ़ गई है।
चूंकि गर्मियों के दौरान दूध की मांग बढ़ती है, इसलिए किसानों को निरंतर दूध उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त मुआवजा दिया जाना चाहिए। कंपनी ने व्यापार छूट और अन्य लागतों में भी कटौती की है और इस कठिन समय में किसानों को प्रेरित करने के लिए इस समय किसानों को उच्च वृद्धि प्रदान की है।