Amul Milk Price Hike: अमूल दूध के दाम 2 रुपये बढ़े, कल 1 मार्च से लागू होंगी नई कीमतें

Amul Milk Price Hike: दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में, 1 मार्च से अमूल फुलक्रीम मिल्क के एक लीटर पैक की कीमत अब 60 रुपये हो जाएगी

अपडेटेड Feb 28, 2022 पर 8:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Amul Milk: अमूल दूध कल यानी 1 मार्च से 2 रुपये महंगा हो जाएगा

Amul Milk Price Increases: अमूल दूध कल यानी 1 मार्च से 2 रुपया महंगा हो जाएगा। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने देश भर के सभी बाजारों में अमूल दूध का दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है। नई कीमतें कल यानी मंगलवार 1 मार्च से लागू होंगी। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) एक कोऑपरेटिव संगठन है, जो अमूल ब्रांडनेम से दूध और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट बेचती है।

अमूल मिल्क की नई कीमतें

मौजूदा वित्त वर्ष में यह दूसरी बार है, जब अमूल दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इससे पहले जून 2021 में GCMMF ने अमूल दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे। इस बढ़ोतरी के बाद अहमदाबाद और सौराष्ट्र में अमूल गोल्ड दूध की के आधे लीटर पैक का दाम 30 रुपये, अमूल ताजा के आधे लीटर पैक का दाम 24 रुपये और अमूल शक्ति के आधे लीटर पैक का दाम 27 रुपये हो जाएगा।

वहीं दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में, 1 मार्च से अमूल फुलक्रीम मिल्क के एक लीटर पैक की कीमत 60 रुपये हो जाएगी, जो अब तक 58 रुपये प्रति लीटर था। वहीं अमूल टोन्ड मिल्क की कीमत 48 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी, जो अभी तक 46 रुपये प्रति लीटर थी।


यह भी पढ़ें- India GDP: तीसरी तिमाही में 5.4% रही देश की जीडीपी, पिछली दो तिमाहियों से धीमी हुई आर्थिक ग्रोथ

अमूल ने क्यों बढाए दाम

GCMMF ने सोमवार को अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले का बचाव करते हुए कहा, "2 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाने से अमूल दूध का MRP (मैक्सिमम रिटेल प्राइस) 4% बढ़ जाएगा, जो फूड इन्फ्लेशन की औसत दर से कम है।" अमूल ने अपने बयान में कहा, "बिजली, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक, पशु आहार आदि की लागत में बढ़ोतरी के चलते दूध उत्पादन की लागत बढ़ गई है। इसके चलते अमूल दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।"

अमूल ने आगे कहा, “अमूल की पॉलिसी है कि वह दूध और दूसरे डेयरी उत्पादों के लिए ग्राहकों से मिले 80% रकम को दूध उत्पादन करने वाले किसानों को देता। कीमतें बढ़ने से हमारे दूध उत्पादकों को दूध की कीमतों को मुनाफा बनाए रखने और अधिक दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।