Get App

Parag Milk Price Hike: महंगाई की मार! Amul के बाद अब पराग का दूध भी दो रुपये प्रति लीटर महंगा

इससे पहले अमूल दूध की कीमत भी आज से महंगी हो गई है, अमूल ब्रांड का संचालन करने वाली सहकारी कंपनी गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने सोमवार को एक बयान में इसकी घोषणा की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2022 पर 12:24 PM
Parag Milk Price Hike: महंगाई की मार! Amul के बाद अब पराग का दूध भी दो रुपये प्रति लीटर महंगा
Parag मिल्क फूड्स लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसने बढ़ती लागत के कारण गाय के दूध के गोवर्धन ब्रांड की कीमत 1 मार्च से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है

Parag Milk Price Hike: अमूल (Amul) के बाद पराग (Parag) का दूध भी महंगा हो गया है। डेयरी फर्म पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड (Parag Milk Foods Ltd) ने गोवर्धन ब्रांड के गाय के दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी आज यानी मंगलवार से लागू हो गई है।

इस बढ़ोतरी के बाद गोवर्धन गोल्ड मिल्क (Gowardhan Gold Milk) की कीमत 48 रुपये से बढ़कर 50 रुपये हो गई है। इसी तरह गोवर्धन फ्रेश (Gowardhan fresh) की कीमत 46 रुपये से 48 रुपये पहुंच गई है।

पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड (Parag Milk Foods Ltd) ने मंगलवार को कहा कि उसने बढ़ती लागत के कारण गाय के दूध के गोवर्धन ब्रांड की कीमत 1 मार्च से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। इससे पहले अमूल ब्रांड के तहत दूध उत्पादों का मार्केटिंग करने वाले गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने सोमवार को दूध की कीमतों में मंगलवार से 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें