Cyrus Mistry के अचानक निधन से Shapoorji Pallonji Group के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। SP Group देश के सबसे पुराने बिजनेस ग्रुप में से एक है। 157 साल पुराने इस ग्रुप की मौजूदगी कई तरह के बिजनेस में है। साइरस मिस्त्री इसके एमडी थे। 2016 में टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने के बाद वह इसका कामकाज देख रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी Rohiqua और दो बेटे-Firoz और Zahan हैं।
