Airtel यूजर्स को अब हर महीने कराना होगा कम से कम ₹155 का रिचार्ज, कंपनी ने 7 और सर्किल में बढ़ाया मिनिमम मंथली प्लान

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने प्रीपेड यूजर्स के लिए अपने मिनिमम मंथली रिचार्ज प्लान को देश के 7 और सर्किल में महंगा कर दिया है। इन सर्किल के एयरटेल यूजर्स को अब हर महीने कम से कम 155 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। जबकि अभी तक यह प्लान 99 रुपये में उपलब्ध था

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 3:24 PM
Story continues below Advertisement
Airtel ने 7 और शहरों में प्रीपेड यूजर्स के लिए मिनिमम रिचार्ज प्लान बढ़ाकर 155 रुपये किया

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने प्रीपेड यूजर्स के लिए अपने मिनिमम मंथली रिचार्ज प्लान को देश के 7 और सर्किल में महंगा कर दिया है। इन सर्किल के एयरटेल यूजर्स को अब हर महीने कम से कम 155 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। जबकि अभी तक कंपनी का मिनिमम प्लान 99 रुपये में उपलब्ध था। 99 रुपये के प्लान में यूजर्स को सीमित टॉक-टाइम मिलता था और यह प्रत्येक कॉल की अवधि के आधार पर बैलेंस में से घटता रहता था। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की थी। एयरटेल ने पिछले साल नवंबर से इस प्लान को खत्म करना शुरू किया था और अब इसे सात और सर्किलों में बंद करने का फैसला किया है।

99 रुपये का प्लान खत्म होने के साथ, इन सभी सर्किल के एयरटेल यूजर्स को अब कम से कम 155 रुपये का एंट्री-लेवल रिचार्ज प्लान खरीदना होगा। इसकी भी वैलिडिटी 28 दिनों की है। हालांकि इसमें यूजर्स को इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 1GB इंटरनेट डेटा और 300 SMS मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Reliance Jio ने देश के 50 और शहरों में लॉन्च की 5G सेवाएं, कुल 184 शहरों में पहुंचा कंपनी का True 5G नेटवर्क


एयरटेल ने एक बयान में कहा, "हम हमेशा ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने की कोशिश में रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने अब मीटर्ड टैरिफ बंद कर दिया है और इसकी जगह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 1GB डेटा और 300 SMS के साथ 155 रुपये का एंट्री लेवल प्लान पेश किया है। यूजर्स अब बिना किसी बाधा के इस प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं। हमें विश्वास है कि यह अधिक लचीलापन, सुविधा और बेहतर वैल्यू वाला प्लान साबित होगा।"

इससे पहले नवंबर में, एयरटेल ने 99 रुपये वाले प्लान को ओडिशा और हरियाणा सर्किल में बंद किया था। ताजा कदम के बाद अब एयरटेल कुल 9 सर्किलों में इस प्लान को बंद कर चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।