देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने प्रीपेड यूजर्स के लिए अपने मिनिमम मंथली रिचार्ज प्लान को देश के 7 और सर्किल में महंगा कर दिया है। इन सर्किल के एयरटेल यूजर्स को अब हर महीने कम से कम 155 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। जबकि अभी तक कंपनी का मिनिमम प्लान 99 रुपये में उपलब्ध था। 99 रुपये के प्लान में यूजर्स को सीमित टॉक-टाइम मिलता था और यह प्रत्येक कॉल की अवधि के आधार पर बैलेंस में से घटता रहता था। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की थी। एयरटेल ने पिछले साल नवंबर से इस प्लान को खत्म करना शुरू किया था और अब इसे सात और सर्किलों में बंद करने का फैसला किया है।
