TIME100 Next: आकाश अंबानी टाइम के उभरते सितारों की सूची में, भारत से शामिल होने वाले इकलौते शख्स

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के चेयरमैन आकाश अंबानी (Akash Ambani) को टाइम मैगजीन ने 'TIME100 Next' सूची में शामिल किया है

अपडेटेड Sep 29, 2022 पर 1:32 PM
Story continues below Advertisement
टाइम के मुताबिक अंबानी परिवार का होने के नाते आकाश कारोबार में आगे बढ़ते, यह तय था लेकिन उन्होंने लगातार हार्ड वर्क भी किया है।

TIME100 Next: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के चेयरमैन आकाश अंबानी (Akash Ambani) को टाइम मैगजीन ने 'TIME100 Next' सूची में शामिल किया है। इस सूची में दुनिया भर के उभरते सितारों को रखा जाता है और आकाश अंबानी इस सूची में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय हैं।

आकाश अंबानी को इस साल जून 2022 में जियो का चेयरमैन बनाया गया था। इससे पहले उनके पिता मुकेश अंबानी जियो के चैयरमैन पद पर थे।

क्या हैं इसके मायने?


टाइम100 नेक्स्ट में कारोबार, राजनीति, स्वास्थ्य, मनोरंजन, सामाजिक कार्यकर्ता, खेल, विज्ञान और अन्य क्षेत्रों के 100 उभरते लोगों को रखा जाता है। टाइम के मुताबिक अंबानी परिवार का होने के नाते आकाश कारोबार में आगे बढ़ते, यह तय था लेकिन उन्होंने लगातार हार्ड वर्क भी किया है। आकाश वर्ष 2014 में जियो के बोर्ड में शामिल हुए थे।

Short Term Stock Tips: महज एक महीने में 9% रिटर्न, एक्सपर्ट ने इस एनबीएफसी में दी निवेश की सलाह

गूगल और फेसबुक से करोड़ों डॉलर का निवेश हासिल करने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। आकाश ने दुनिया भर के निवेशकों को जियो में निवेश के लिए आकर्षित किया है। टाइम के मुताबिक अगर आकाश जियो को बेहतर तरीके से हैंडल करते हैं तो वह इसे बहुत आगे ले जाएंगे।

TIME100 Next भारतीय मूल की एक और शख्स को जगह

आकाश इस सूची में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय हैं लेकिन भारतीय मूल की आम्रपाली गन को भी जगह मिली है। वह कंटेंट क्रिएटर्स साइट प्लेटफॉर्म ओनलीफैन्स (OnlyFans) की सीईओ हैं। ओनलीफैन्स का इस्तेमाल सेक्स वर्कर्स करते हैं। आम्रपाली ने इस साइट को सितंबर 2020 में मुख्य मार्केटिंग और कम्यूनिकेशन अधिकारी के रूप में जॉइन किया था।

Trading Strategy: कमजोर मार्केट में भी Dr PathLabs, India  Cements और Glenmark Pharma में रही तेजी, निवेश के लिए अपनाएं ये स्ट्रैटजी

Reliane Jio को आगे बढ़ाने में आकाश की बड़ी भूमिका

आकाश ने जियो के 4जी के लिए डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 2017 में जियोफोन की तैयारी से लेकर लॉन्चिंग में भी वह शामिल रहे। जियोफोन ने आम लोगों को 2जी से 4जी शिफ्ट करने में बड़ी भूमिका निभाई। जियो के 50 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। रिलायंस के 45वें एजीएम में आकाशन ने जियो के आगे की योजना के बारे में कहा था कि दिसंबर 2023 तक देश के हर हिस्से में 5जी पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने अल्ट्रा-हाई-स्पीड फिक्स्ड ब्रॉडबैंड जियोएयरफाइबर का भी ऐलान किया।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

Jeevan Deep Vishawakarma

Jeevan Deep Vishawakarma

First Published: Sep 29, 2022 1:30 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।