जैक मा ने नहीं बेचा Alibaba का एक भी शेयर, कीमत गिरने के चलते टाला प्लान

Alibaba के चीफ पीपुल ऑफिसर Jane Jiang ने कर्मचारियों को एक इंटर्नल मेमो में कहा है कि अलीबाबा के शेयर की कीमतें, वास्तविक वैल्यू से नीचे आ जाने के कारण मा ने एक भी शेयर नहीं बेचा है। इस साल अब तक अलीबाबा के शेयर 10% से ज्यादा गिर चुके हैं।

अपडेटेड Nov 24, 2023 पर 10:04 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जैक मा ने अगस्त माह में शेयर बेचने का प्लान किया था लेकिन संयोग से यह बात 16 नवंबर को सार्वजनिक हुई।

चीन के अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड (Alibaba Group Holding Limited) के फाउंडर जैक मा (Jack Ma) ने लाखों डॉलर मूल्य के शेयर बेचने की योजना को रद्द कर दिया है। इसके पीछे वजह है अलीबाबा के स्टॉक में आई गिरावट। रिपोर्ट्स के अनुसार, मा ने अलीबाबा में एक भी शेयर नहीं बेचा है, क्योंकि स्टॉक की कीमत उस स्तर तक नहीं पहुंची है जिस पर जेक मा शेयर बिक्री करना चाह रहे थे। पिछले हफ्ते रेगुलेटरी फाइलिंग्स से सामने आया था कि मा 87.1 करोड़ डॉलर (लगभग) मूल्य के 1 करोड़ शेयर बेचना चाहते हैं।

सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, Alibaba के चीफ पीपुल ऑफिसर Jane Jiang ने कर्मचारियों को एक इंटर्नल मेमो में कहा है कि अलीबाबा के शेयर की कीमतें, वास्तविक वैल्यू से नीचे आ जाने के कारण मा ने एक भी शेयर नहीं बेचा है। इस साल अब तक अलीबाबा के शेयर 10% से ज्यादा गिर चुके हैं।

16 नवंबर को सामने आया था फैसला


जैक मा के शेयर बेचने का फैसला 16 नवंबर को सामने आया था। जियांग के मुताबिक, जैक मा ने अगस्त माह में शेयर बेचने का प्लान किया था लेकिन संयोग से यह बात 16 नवंबर को सार्वजनिक हुई।

इसी दिन अलीबाबा ने सितंबर तिमाही के कमाई आंकड़े जारी किए थे। साथ ही इसी दिन यह जानकारी भी दी थी कि ग्रुप ने आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस ऐप्स में इस्तेमाल किए जाने वाले चिप्स पर अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर अनिश्चितताओं का हवाला देते हुए अपने क्लाउड बिजनेस के स्पिन ऑफ के प्लान को रद्द कर दिया है। इसके बाद अलीबाबा के शेयरों में 9 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई।

Q-Star ने की थी OpenAI से Sam Altman की छुट्टी? चेक करें कितना ताकतवर है यह

मार्च में अलीबाबा ने अपने 24 साल के इतिहास की सबसे बड़ी रिस्ट्रक्चरिंग के हिस्से के रूप में क्लाउड बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजना की घोषणा की थी। एनालिस्ट्स ने मार्च में अनुमान लगाया था कि क्लाउड डिवीजन की वैल्यू 41-60 अरब डॉलर हो सकती है, लेकिन चेतावनी दी थी कि इसके द्वारा प्रबंधित किए जाने वाले डेटा के कारण इसकी लिस्टिंग को चीनी और विदेशी, दोनों रेगुलेटर्स की ओर से जांच का सामना करना पड़ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।