Get App

जैक मा ने नहीं बेचा Alibaba का एक भी शेयर, कीमत गिरने के चलते टाला प्लान

Alibaba के चीफ पीपुल ऑफिसर Jane Jiang ने कर्मचारियों को एक इंटर्नल मेमो में कहा है कि अलीबाबा के शेयर की कीमतें, वास्तविक वैल्यू से नीचे आ जाने के कारण मा ने एक भी शेयर नहीं बेचा है। इस साल अब तक अलीबाबा के शेयर 10% से ज्यादा गिर चुके हैं।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 24, 2023 पर 10:04 AM
जैक मा ने नहीं बेचा Alibaba का एक भी शेयर, कीमत गिरने के चलते टाला प्लान
जैक मा ने अगस्त माह में शेयर बेचने का प्लान किया था लेकिन संयोग से यह बात 16 नवंबर को सार्वजनिक हुई।

चीन के अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड (Alibaba Group Holding Limited) के फाउंडर जैक मा (Jack Ma) ने लाखों डॉलर मूल्य के शेयर बेचने की योजना को रद्द कर दिया है। इसके पीछे वजह है अलीबाबा के स्टॉक में आई गिरावट। रिपोर्ट्स के अनुसार, मा ने अलीबाबा में एक भी शेयर नहीं बेचा है, क्योंकि स्टॉक की कीमत उस स्तर तक नहीं पहुंची है जिस पर जेक मा शेयर बिक्री करना चाह रहे थे। पिछले हफ्ते रेगुलेटरी फाइलिंग्स से सामने आया था कि मा 87.1 करोड़ डॉलर (लगभग) मूल्य के 1 करोड़ शेयर बेचना चाहते हैं।

सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, Alibaba के चीफ पीपुल ऑफिसर Jane Jiang ने कर्मचारियों को एक इंटर्नल मेमो में कहा है कि अलीबाबा के शेयर की कीमतें, वास्तविक वैल्यू से नीचे आ जाने के कारण मा ने एक भी शेयर नहीं बेचा है। इस साल अब तक अलीबाबा के शेयर 10% से ज्यादा गिर चुके हैं।

16 नवंबर को सामने आया था फैसला

जैक मा के शेयर बेचने का फैसला 16 नवंबर को सामने आया था। जियांग के मुताबिक, जैक मा ने अगस्त माह में शेयर बेचने का प्लान किया था लेकिन संयोग से यह बात 16 नवंबर को सार्वजनिक हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें