Get App

Amazon LaysOff: एमेजॉन ने फिर की छंटनी की तैयारी, AI के चलते 1,500 कर्मचारियों की नौकरी खत्म

Amazon Layoffs: दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी एमेजॉन (Amazon) ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी ने पिछले हफ्ते बताया कि वह अपने 'पीपुल एक्सपीरियंस टेक्नोलॉजी (PXT) टीम से करीब 1,500 कर्मचारियों को हटाने जा रही है। यह संख्या कंपनी के इस विभाग के ग्लोबल कर्मचारियों का लगभग 15% हिस्सा है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 22, 2025 पर 5:58 PM
Amazon LaysOff: एमेजॉन ने फिर की छंटनी की तैयारी, AI के चलते 1,500 कर्मचारियों की नौकरी खत्म
Amazon Layoffs: एमेजॉन की तरह दूसरी बड़ी टेक कंपनियों में भी छंटनी का दौर जारी है

Amazon LaysOff: दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी एमेजॉन (Amazon) ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी ने पिछले हफ्ते बताया कि वह अपने 'पीपुल एक्सपीरियंस टेक्नोलॉजी (PXT) टीम से करीब 1,500 कर्मचारियों को हटाने जा रही है। यह संख्या कंपनी के इस विभाग के ग्लोबल कर्मचारियों का लगभग 15% हिस्सा है। यह कदम एमेजॉन की लागत घटाने और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के जरिए कार्यक्षमता बढ़ाने की योजना के तहत उठाया गया है।

एमेजॉन के सीईओ एंडी जैसी ने पहले ही संकेत दिया था कि कंपनी में AI के बढ़ते इस्तेमाल से कर्मचारियों की संख्या घटेगी। उन्होंने कहा था, “हमें उम्मीद है कि AI के इस्तेमाल से हमारी कार्यक्षमता बढ़ेगी और कॉरपोरेट वर्कफोर्स में कमी आएगी।”

यह छंटनी एमेजॉन के इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी के सिलसिले का हिस्सा है। इससे पहले 2022 और 2023 में कंपनी ने करीब 27,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। साल 2025 में भी अब तक कंपनी ने अपने कई छोटे यूनिट्स में छंटनी की। इनमें वंडरी पॉडकास्ट स्टूडियो, AWS क्लाउड यूनिट, गुडरीड्स, किंडल और एलेक्सा डिवाइस यूनिट्स शामिल हैं।

हालांकि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में $59.2 अरब डॉलर (लगभग ₹4.9 लाख करोड़) का मुनाफा कमाया था और उसकी कुल मार्केट वैल्यू 2.28 लाख करोड़ तक पहुंच चुकी है। फिर भी वह अगले कुछ सालों में लगभग 100 अरब डॉलर का निवेश AI और क्लाउड डेटा सेंटर्स में करने की तैयारी कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें