Apple ने भारत में बेचे 6 अरब डॉलर के रिकॉर्ड iPhone, अब रिटेल बिक्री पर फोकस कर रही कंपनी

आईफोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी एपल (Apple) ने वित्त वर्ष 2023 के दौरान भारत में 6 अरब डॉलर की बिक्री की है। यह किसी एक वित्त वर्ष में एपल इंडिया की ओर से दर्ज की गई सबसे अधिक बिक्री है। यह एपल के लिए भारत के मार्केट की बढ़ती अहमियत को दिखाता है

अपडेटेड Apr 17, 2023 पर 3:08 PM
Story continues below Advertisement
Tim Cook इस हफ्ते भारत में एपल के पहले स्टोर का उद्घाटन करेंगे

आईफोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी एपल (Apple) ने वित्त वर्ष 2023 के दौरान भारत में 6 अरब डॉलर की बिक्री की है। यह किसी एक वित्त वर्ष में एपल इंडिया की ओर से दर्ज की गई सबसे अधिक बिक्री है। यह एपल के लिए भारत के मार्केट की बढ़ती अहमियत को दिखाता है। यह आंकड़ा ऐसे समय में आया है, जब एपल के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) अपनी कंपनी का पहला ऑफलाइन स्टोर खोलने के लिए भारत आए हुए हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक Apple की रेवेन्यू में 50 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की हई क्योंकि पिछले वित्त वर्ष के दौरान उसकी भारत में बिक्री 4.1 अरब डॉलर रही थी। एपल आगामी 4 मई को मार्च तिमाही के आंकड़े जारी करेगी और कंपनी ने इस दौरान अपनी ग्लोबल रेवेन्यू में गिरावट के संकेत दिए हैं।

Tim Cook इस हफ्ते भारत में एपल के पहले स्टोर का उद्घाटन करेंगे। कंपनी को उम्मीद है कि इन रिटेल स्टोर के जरिए उसे 1.4 अरब की आबादी वाले इस देश में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी। देश के स्मार्टफोन और कंप्यूटर मार्केट में एपल का मार्केट शेयर काफी कम है और इसके पीछे मुख्य रूप से इनकी महंगी कीमत को जिम्मेदार बताया जाता है।

पूरी दुनिया में टेक को लेकर घटती मांग के बीच एपल ने भारत के बढ़ते मध्यम वर्ग में एक आकर्षक मौके के बीच पहचान की और इसके लिए वह भारत में अपने उत्पादन को भी जोर-शोर से बढ़ा रही है।


यह भी पढ़ें- GTPL Hathway के शेयरों में जमकर बिकवाली, कमजोर तिमाही नतीजों के बाद 10% टूटे शेयर

एपल अभी तक भारत में बिक्री के लिए रिटेल पार्टनर्स और ऑनलाइन बिक्री पर निर्भर था। कंपनी ने देश में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर साल 2020 में खोला था। पिछले मंगलवार को एपल ने मुंबई में अपना पहला ऑफलाइन स्टोर खोला और इसी हफ्ते वह दिल्ली में भी अपने एक स्टोर का उद्घाटन करने वाली है। कंपनी को इससे अपनी बिक्री में भारी उछाल की उम्मीद है।

कोरोना महामारी के दौरान एपल की भारत में बिक्री बढ़ी थी। लोगों ने घरों से पढ़ाई और काम करने के लिए कंपनी के iPhones और iPads को खरीदा था। बिक्री की रफ्तार अभी भी जारी रही है और फाइनेंस के विकल्पों से भी इसे मदद मिली है।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्केट है। देश में करीब 70 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स है। हालांकि एपल के पास भारत में सिर्फ 4 फीसदी मार्केट शेयर है, जो काफी कम है। हालांकि 30,000 रुपये से अधिक कीमत वाले मोबाइल सेगमेंट में एपल सबसे बड़ी कंपनी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।