दिल्ली में अपने दूसरे रिटेल स्टोर (Retail Store) के लिए Apple हर महीने लगभग 40 लाख रुपए का किराया देगी। Moneycontrol को लीज एग्रीमेंट के दस्तावेजों से ये जानकारी मिली है। दिल्ली स्टोर का कारपेट एरिया 8,417.38 वर्ग फुट है और दक्षिण दिल्ली में सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में है। इसके अलावा अगले हफ्ते मुंबई में पहला आउटलेट खोलने के तुरंत बाद, कंपनी अपने दिल्ली वाले स्टोर के दरवाजे जनता के लिए खोलने वाली है।
