Aramco Q1 Result: अमेरिका और ईरान के बीच जंग ने पूरे गल्फ पर असर डाला था। हालांकि इसका सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको की सेहत पर अधिक असर नहीं डाला। यह बात तब सामने आई, जब अरामको (Aramco) ने आज रविवार 10 मई को मार्च 2026 तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश किए। इस साल 2026 की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 25% उछल पड़ा। इसे दमदार सेल्स और ऑपरेशनल परफॉरमेंस में सुधार से सपोर्ट मिला। कंपनी ने यह भी बताया कि उसकी ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन अब अपनी पूरी क्षमता पर पहुंच चुकी है, जिससे होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े रिस्क के बीच इसकी निर्यात क्षमता मजबूत हुई है।
Saudi Aramco के लिए कैसी रही मार्च तिमाही?
तेल निर्यात के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी अरामकों का शुद्ध मुनाफा मार्च 2026 तिमाही में 25% उछलकर $3250 करोड़ पर पहुंच गया। यह एलएसईजी के $3095 करोड़ के अनुमान से अधिक रहा। कंपनी का टोटल रेवेन्यू तिमाही आधार पर 11.4% उछलकर $11549 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी की एडजस्टेड नेट इनकम सालाना आधार पर $2660 करोड़ से बढ़कर मार्च 2026 तिमाही में $3360 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान कैश फ्लो में हल्की गिरावट आई और यह $3170 करोड़ से $93070 करोड़ पर आ गया तो फ्री कैश फ्लो भी $1920 करोड़ से घटकर $1860 करोड़ पर रह गया जिस पर $1580 करोड़ का वर्किंग कैपिटल तैयार करने का असर पड़ा। मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का गेयरिंग रेश्यो 3.8% से 4.8% पर पहुंच गया जो लेवरेज में हल्की बढ़ोतरी को दिखाता है।
मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का कैपिटल एक्सपेंडिचर $1210 करोड़ रहा, जिससे कंपनी की लॉन्ग टर्म की ग्रोथ के लक्ष्यों और अपस्ट्रीम इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार को सपोर्ट मिला। कंपनी के बोर्ड ने मार्च 2026 तिमाही के लिए $2190 करोड़ के बेस डिविडेंड का भी ऐलान किया जो सालाना आधार पर 3.5% अधिक है और इसका पेमेंट इस तिमाही में किया जाएगा।
अरामको के लिए मार्च तिमाही इसलिए भी रही खास
सऊदी अरामको के लिए मार्च 2026 तिमाही के कारोबारी नतीजे की एक खास बात ये रही कि ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन की अधिकतम क्षमता बढ़कर प्रतिदिन 70 लाख बैरल पर पहुंच गई। इससे सऊदी अरब के पश्चिमी तट के जरिए कच्चे तेल का निर्यात संभव हुआ और होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भरता कम हुई।