Get App

किड्स शूज में स्टार्टअप का नया इनोवेशन, पैरों के साथ बढ़ेगा शूज का साइज

हाई क्वालिटी मटिरियल से बना Aretto शूज 1 से 11 साल के बच्चों के लिए बनाया है जिसकी कीमत 1599-1999 के बीच है। कंफर्ट, क्वालिटी, कीमत इन तीन पिलर्स के आधार पर ग्राहकों का भरोसा Aretto हासिल कर रहा है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 21, 2023 पर 1:51 PM
किड्स शूज में स्टार्टअप का नया इनोवेशन, पैरों के साथ बढ़ेगा शूज का साइज
पैरों की साइज के साथ शू साइज बढ़ने वाली टेक्नोलॉजी ग्राहकों तक पहुंच पाना कंपनी के लिए शुरूआती दिनों में काफी अहम था।

बच्चों के लिए शूज के कुछ गिने चुने ब्रांड्स बाजार में है, जैसे एक्शन, लिबर्टी, बाटा। बचपन से हमारे जहन में इन्ही ब्रांड्स ने घर बनाया है, nike, adidas,puma जैसे international gaints भी kids footwear में उतर चुके है। टेक्नोल़ॉजी, कम्फर्ट और लग्जरी का अनुभव देने वाले ये ब्रांड जेब ढिली कर देते है, इसलिए बढ़ती उम्र में महंगे शूज खरीदना परेंटेस को रास नही आता, तो कैसा हो अगर आपको पैरों की बढ़ती साइज के साथ शू साइज बढ़ने वाला शूज मिल जाए। मेड इन इंडिया ब्रांड Aretto ने एक ऐसी तकनीक तलाश की है जिससे शूज 3 size तक बड़ा बनता है।

शूज में ब्रीदेबल मटेरियल से बने, लाइटवेट, Self-Lacing Capabilities यहां तक की BLIND लोगों को रास्ता बताने वाली टेक्नोलॉजी के शूज आजतक बाजार में आएं है, लेकिन पहली बार किड्स FOOTWEAR में 3 साइज तक बढ़ने वाला शू बनाया है सत्यजीत मित्तल और कृतिका लाल ने। Aretto ब्रांड के तहत शू साइज बढ़ने वाला जूता बाजार में बिक रहा है, दिखने में स्टाइलिश इस जूते की साइज कैसे बढ़ती है इसे जानने की हमें बड़ी उत्सुकता है , जिसका समाधान किया फाउंडर Satyajit Mittal ने।

GoMechanic की गड़बड़ियों ने बढ़ाई स्टार्टअप की दिक्कतें, इन वजहों से इतनी बदल गई परिस्थितियां

जितनी मेहनत टेक्नोलॉजी डेवलप करने में लगती है उससे ज्यादा समय और मेहनत प्रोडक्ट डेवलप कर के, ट्रायल्स लेकर प्रो़डक्ट को बाजार में बेचने के लिए तैयार करने में लगता है खासकर आप जब नया बना रहे हो, जिसे आजतक किसी ने बनाया ना हो ऐसे ही IDEA से लेकर product MARKET के लिए रेडी करने के लिए Aretto की टिम ने भी दिन रात एक कर दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें