Ashneer Grover और उनकी पत्नी माधुरी जैन ने जमा किया 8.2 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स

अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) लगातार दूसरे साल सबसे अधिक टैक्स जमा करने वाले स्टार्टअप फाउंडरों में से एक बन गए हैं

अपडेटेड Mar 09, 2022 पर 7:15 PM
Story continues below Advertisement
अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी ने 8.2 करोड़ रुपये एडवांस टैक्स के रूप में जमा किया

डिजिटल पेमेंट कंपनी भारतपे (Bhartpe) के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए 7.1 करोड़ रुपये के एडवांस टैक्स का भुगतान किया है। ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन (Madhuri Jain) ने भी एडवांस टैक्स के रूप में 1.1 करोड़ रुपये जमा किए हैं। इस तरह दोनों दंपत्ति ने 8.2 करोड़ रुपये एडवांस टैक्स के रूप में जमा किए हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक "अशनीर ग्रोवर ने 8 मार्च को 7.1 करोड़ रुपये के एडवांस टैक्स का भुगतान किया और माधुरी जैन ने भी असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए एडवांस टैक्स के रूप में 1.1 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इसके साथ ही ग्रोवर लगातार दूसरे साल सबसे अधिक टैक्स जमा करने वाले स्टार्टअप फाउंडरों में से एक बन गए हैं।"

अशनीर ग्रोवर, भारतपे में फंड के गलत दुरुपयोग और टैक्स चोरी के मामले को लेकर टैक्स अधिकारियों की जांच के घेरे में हैं। GST अधिकारी Bhartoe का बीते चार साल का लेखाजोखा जांच रहे हैं।


यह भी पढ़ें- FMCG Stocks : महंगे तेल से “फिसलेंगे” कंज्यूमर स्टॉक्स! ये हैं जेफ्रीज के टॉप 3 पसंदीदा शेयर

बाहरी ऑडिट कंपनी की जांच में कथित वित्तीय अनियमितता में लिप्त पाए जाने के कारण भारतपे ने हाल में अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी को सभी पदों से हटा दिया था। साथ ही उनसे कंपनी के को-फाउंडर कहे जाने का अधिकार भी छीन लिया था।

अशनीर ग्रोवर ने कुछ दिनों पहले एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में आरोप लगाया कि कंपनी ने उनसे करीब 100 रुपये का स्टॉक ऑप्शन छीन लिया। उन्होंने कहा, "मैंने असल में करीब 100 करोड़ रुपये के मैनेजमेंट स्टॉक ऑप्शन छोड़ दिए, जो मुझे मिले थे। उन लोगों ने मुझसे यह छीन लिया। उन्होंने माधुरी जैन (अशनीर की पत्नी और भारतपे की पूर्व हेड ऑफ कंट्रोल्स) से भी धोखाधड़ी की और उसके भी 12 करोड़ रुपये के इक्विटी छीन लिए।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।