Bajaj Finance Q2 results: बजाज ग्रुप की कंपनी को ₹4875 करोड़ का मुनाफा, NII में भी उछाल

Bajaj Finance Q2 results: बजाज फाइनेंस ने सितंबर तिमाही में 22% बढ़त के साथ 4,875 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। रेवेन्यू और NII दोनों में मजबूत वृद्धि देखने को मिली। स्टॉक ने 6 महीने में 20.49% का रिटर्न दिया है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 10, 2025 पर 5:49 PM
Story continues below Advertisement
बजाज फाइनेंस का शेयर सोमवार को 1.88% बढ़कर 1,086.60 रुपये पर बंद हुआ।

Bajaj Finance Q2 results: बजाज ग्रुप की दिग्गज कंपनी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 22% का इजाफा हुआ है। वहीं, मुनाफा बढ़कर 4,875 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 4,000 करोड़ रुपये था।

बजाज फाइनेंस का ऑपरेटिंग रेवेन्यू जुलाई-सितंबर तिमाही (FY26) में 18.7% बढ़कर 17,796 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 14,987 करोड़ रुपये था।

नेट इंटरेस्ट इनकम में उछाल


बजाज फाइनेंस की कुल आय (Total Income) सितंबर तिमाही में बढ़कर 20,180.76 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल की समान तिमाही में यह 17,095.41 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी सालाना आधार पर 22% बढ़कर 10,785 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले NII 8,838 करोड़ रुपये थी।

बजाज फाइनेंस के शेयरों का हाल

बजाज फाइनेंस का शेयर सोमवार को 1.88% बढ़कर 1,086.60 रुपये पर बंद हुआ। बीते 1 महीने में स्टॉक 6.13% चढ़ा है। 6 महीने में इसने 20.49% का रिटर्न दिया है। 1 साल में स्टॉक 60.29% ऊपर गया है। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 67.43 हजार करोड़ रुपये है।

बजाज फाइनेंस का बिजनेस

बजाज फाइनेंस देश की सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) में से एक है। यह रिटेल, SME और कमर्शियल लेंडिंग में तेजी से बढ़ता पोर्टफोलियो रखती है। कंपनी उपभोक्ता लोन, पर्सनल लोन, बिजनेस लोन, होम लोन, को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन, डिजिटल पेमेंट्स और डिपॉजिट प्रोडक्ट्स जैसी सेवाएं देती है।

इसकी पेरेंट कंपनी बजाज फिनसर्व है। इन दोनों की फाइनेंशियल सर्विसेज इकोसिस्टम में दमदार मौजूदगी डिजिटल ऐप, बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और डेटा-ड्रिवन लोन मॉडल इसकी सबसे बड़ी ताकतों में शामिल हैं।

New-age Stocks : वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में 11 में से 7 न्यू एज लिस्टेड कंपनियों को हुआ घाटा, फिर भी निवेशकों का जोश हाई!

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।