Crypto Ban in Political Funding: कनाडा सरकार ने चुनावी फंडिंग में बिटकॉइन (BitCoin) जैसी क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल पर रोक लगाने की दिशा में कदम उठाया है। इससे पहले यूके में ऐसा हो चुका है। अब कनाडा सरकार ने भी 26 मार्च को Bill C-25 (Strong and Free Elections Act),पेश किया। क्रिप्टो से जुड़े न्यूज प्लेटफॉर्म कॉइनडेस्क की रिपोर्ट के मुताबिक यह बिल बिटकॉइन समेत अन्य किसी भी क्रिप्टो एसेट्स में चुनावी फंडिंग पर रोक लगाएगा। साथ ही इसके जरिए मनी ऑर्डर और प्रीपेड पेमेंट प्रोडक्ट्स पर भी बैन लगाया जाएगा। खास बात ये है कि यह प्रतिबंध पूरे राजनीतिक सिस्टम पर लागू होगा यानी कि इसके दायरे में राजनीतिक दल, उम्मीदवार, लीडरशिप और पर्चा भरने वाले कैंडिडेट्स, और चुनावी विज्ञापन करने वाले थर्ड-पार्टी ग्रुप आएंगे।
