Glenmark Life को खरीदने की दौड़ में Blackstone, KKR, PAG और Nirma Group के शामिल होने की उम्मीद

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के शेयरों के 22 मई के क्लोजिंग प्राइस पर इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6,478 करोड़ रुपये था। कंपनी ने हाल में मार्च तिमाही के नतीजे पेश किए थे। अच्छे नतीजों की वजह से कंपनी का शेयर 52 हफ्तों के हाई पर पहुंच गया था

अपडेटेड May 23, 2023 पर 12:08 PM
ग्लेनमार्क लाइफ में ग्लेनमार्क फार्मा की 82.85 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी अपनी सब्सिडियरी में हिस्सेदारी बेचकर अपने कर्ज का कुछ हिस्सा चुकाना चाहती है।

Glenmark Life Sciences में 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने में कई बड़े प्राइवेट इक्विटी फंडों ने दिलचस्पी दिखाई है। यह कंपनी Glenmark Pharmaceuticals की सब्सिडयरी है। ग्लेनमार्क फार्मा इसमें अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। इस मामले से जुड़े कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। एक सूत्र ने बताया कि इस डील के लिए शुरुआती बिड्स मिली हैं। KKR, Blackstone, BPEA EQT और PAG जैसे दिग्गज पीई फंडों के इस डील में दिलचस्पी दिखाने की उम्मीद है। एक दूसरे सूत्र ने बताया कि डिटरजेंट्स से लेकर सीमेंट बनाने वाले बिजनेस ग्रुप Nirma Group के भी इस डील के लिए बोली लगाने की संभावना है।

फार्मा सेक्टर में एंट्री चाहता है निरमा ग्रुप

निरमा ग्रुप गुजरात का कारोबारी ग्रुप है। इसका मुख्यालय अहमदबाद है। वह फार्मा सेक्टर में दाखिल होना चाहता है। हाल में उसने बेंगलुरु की कंपनी Stericon Pharma Private Limited में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। यह कंपनी Sterile Contact lens Cleaning solutions और आई ड्रॉप्स बनाती है।


यह भी पढ़ें : Godrej Industries, IDBI Bank और एमएसटीसी के शेयरों में शॉर्ट टर्म में हो सकती है 11% तक की कमाई

ग्लेनमार्क लाइफ का एम-कैप 6478 करोड़ रुपये

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के शेयरों के 22 मई के क्लोजिंग प्राइस पर इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6,478 करोड़ रुपये था। कंपनी ने हाल में मार्च तिमाही के नतीजे पेश किए थे। अच्छे नतीजों की वजह से कंपनी का शेयर 52 हफ्तों के हाई पर पहुंच गया था। पिछले तीन महीनों में यह शेयर 30 फीसदी चढ़ चुका है। ग्लेनमार्क लाइफ में ग्लेनमार्क फार्मा की 82.85 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी अपनी सब्सिडियरी में हिस्सेदारी बेचकर अपने कर्ज का कुछ हिस्सा चुकाना चाहती है।

 ग्लेनमार्क फार्मा पर 2,615 करोड़ रुपये का कर्ज

सीएनबीसीटीवी-18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2022 में ग्लेनमार्क फार्मा पर 2,615 करोड़ रुपये कर्ज था। इस मामले से जुड़े तीसरे सूत्र ने बताया, "कोटक महिंद्रा कैपिटल को खरीदार की तलाश करने का काम दिया गया है। सेबी के नियम के मुताबिक, ग्लेनमार्क फार्मा के लिए ग्लेनमार्क में अपनी हिस्सेदारी घटाना जरूरी है। उसे इसे घटाकर 75 फीसदी तक लाने के लिए अगस्त 2024 तक का समय है।" तीनों सूत्रों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर इस बारे में जानकारी दी।

जवाब का इंतजार

इस बारे में ग्लेनमार्क फार्मा को भेजे गए ईमेल के जवाब नहीं मिले। KKR और Blackstone ने भी इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मनीकंट्रोल को BPEA EQT, PAG और Kotak Mahindra Capital को भेजे गए ईमेल के जवाब मिलने का इंतजार है।

ग्लेनमार्क लाइफ का मुनाफा 466 करोड़

Glenmark Life Sciences की वेबसाइट के मुताबिक, यह कंपनी एक रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) आधारित API मैन्युफैरक्चरर है। नॉर्थ अमेरिका, यूके और लैटिन अमेरिकी देशों में इस कंपनी की मौजूदगी है। यह कई देशों में 700 से ज्यादा कंपनियों को API सप्लाई करती है। FY22-23 में कंपनी का रेवेन्यू 2,161 करोड़ और प्रॉफिट 466 करोड़ रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।