Glenmark Life Sciences में 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने में कई बड़े प्राइवेट इक्विटी फंडों ने दिलचस्पी दिखाई है। यह कंपनी Glenmark Pharmaceuticals की सब्सिडयरी है। ग्लेनमार्क फार्मा इसमें अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। इस मामले से जुड़े कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। एक सूत्र ने बताया कि इस डील के लिए शुरुआती बिड्स मिली हैं। KKR, Blackstone, BPEA EQT और PAG जैसे दिग्गज पीई फंडों के इस डील में दिलचस्पी दिखाने की उम्मीद है। एक दूसरे सूत्र ने बताया कि डिटरजेंट्स से लेकर सीमेंट बनाने वाले बिजनेस ग्रुप Nirma Group के भी इस डील के लिए बोली लगाने की संभावना है।
