Get App

Jubilant FoodWorks 2 फरवरी को स्टॉक स्प्लिट पर करेगी विचार, 3% तक चढ़ा शेयर

जुबिलैंट फूडवर्क्स के शेयर ने बीते साल इनवेस्टर्स को 41.5 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि सेंसेक्स में इस दौरान 23 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2022 पर 4:27 PM
Jubilant FoodWorks 2 फरवरी को स्टॉक स्प्लिट पर करेगी विचार, 3% तक चढ़ा शेयर
जुबिलैंट फूडवर्क्स पिज्जा सेगमेंट में मार्कट लीडर है

Jubilant FoodWorks : जुबिलैंट फूडवर्क्स 2 फरवरी को अपने इक्विटी शेयरों को स्प्लिट करने पर विचार करेगी, जिसकी फेस वैल्यू फिलहाल प्रति शेयर 10 रुपये है। कंपनी ने शुक्रवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। स्टॉक स्प्लिट से बिना वैल्यू कम किए एक कंपनी के शेयरों की संख्या बढ़ जाती है। स्प्लिट के बाद, स्टॉक ज्यादा सस्ता लगता है और उसकी डिमांड बढ़ती है।

तिमाही नतीजों पर भी विचार करेगा बोर्ड

फास्ट फूड ऑपरेटर कंपनी के स्टॉक स्प्लिट के प्रस्ताव के ऐलान के बाद जुबिलैंट फूड वर्क्स के शेयर हरे निशान में आ गए। बोर्ड 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी की अर्निंग्स पर भी विचार करेगा।

इस खबर के बाद जुबिलैंट फूडवर्क्स के स्टॉक ने बीएसई पर 2.8 फीसदी की मजबूती के साथ 4,027.35 रुपये का इंट्रा डे हाई छूआ, जिससे इनवेस्टर्स द्वारा इसका स्वागत किए जाने के संकेत मिले। हालांकि, सेशन के अंत में शेयर 0.11 फीसदी मामूली मजबूती के साथ 3,923 रुपये पर बंद हुआ।

जुबिलैंट फूडवर्क्स के शेयर ने बीते साल इनवेस्टर्स को 41.5 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि सेंसेक्स में इस दौरान 23 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें