Get App

Nykaa की CEO फाल्गुनी नायर ने उदय कोटक से सीखी ये दो बातें, कदम-कदम पर रखा इन दोनों सबक को याद

Nykaa की शुरुआत करने से पहले, फाल्गुनी नायर ने लगभग दो दशकों तक कोटक महिंद्रा ग्रुप में काम किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2021 पर 1:43 PM
Nykaa की CEO फाल्गुनी नायर ने उदय कोटक से सीखी ये दो बातें, कदम-कदम पर रखा इन दोनों सबक को याद
Nykaa की CEO फाल्गुनी नायर (File)

नायका (Nykaa) की शुरुआत करने से पहले, फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) भारत के लीडिंग इन्वेस्टमेंट बैंकरों में से एक थीं, जिन्होंने लगभग दो दशकों तक कोटक महिंद्रा ग्रुप (Kotak Mahindra Group) में काम किया। उन्होंने दो अहम सबक बैंकर उदय कोटक (Uday Kotak) से सीखे थे, जिनको ध्यान में रखते हुए ही उन्होंने अपने ब्यूटी और फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को खड़ा किया।

यह पूछे जाने पर कि क्या उदय कोटक से उन्हें कोई सलाह मिली थी, इस पर नायर ने MoneyControl को बताया, "मैंने असल में उनसे नहीं पूछा, लेकिन कई सालों तक मैंने उनके लिए काम करते हुए, उन्हें देखते हुए, कुछ चीजें हैं, जो मैंने उनसे सीखी हैं। इसमें पहला यह कि कॉर्पोरेट गवर्नेंस महत्वपूर्ण बना हुआ है और दूसरा यह कि ऐसा कुछ भी न करें, जो आर्थिक रूप से टिकाऊ न हो।"

उन्होंने समझाया, "आपको उपभोक्ताओं को अपनी वेबसाइट पर खरीदारी करने के लिए गलत इंसेंटिव नहीं देना चाहिए, क्योंकि यह टिकाऊ नहीं है। एसी ही बहुत सी चीजें, मुझे विश्वास है कि मैंने उनसे सीखी हैं। मैं इसके बारे में मजाक करती थी कि अगर मैं कुछ गलत करती हूं, जैसे कि किसी भी लेवल पर फ्री शिपिंग, तो ऐसा कुछ उदय को मंजूर नहीं होगा। तो ऐसे कई सबक हैं, जो मेरे दिमाग में रहते हैं कि मैं कुछ करूंगी या नहीं।"

10 नवंबर, 2021 को शेयर बाजारों में नायर की ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग हुई थी। उनकी कंपनी के शेयर 1,125 रुपए के इश्यू प्राइज़ के मुकाबले 79 प्रतिशत से ज्यादा के भारी प्रीमियम के साथ लिस्टेड हुए, जिससे उनकी कुल संपत्ति 6.5 बिलियन डॉलर हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें