Get App

Air India को वित्तीय रूप से मजबूत, दुनिया की सबसे एडवांस एयरलाइन बनाएगा Tata group : चंद्रशेखरन

N Chandrasekaran ने Air India के लिए बताया प्लान, कहा-एयरक्राफ्ट में होगा सुधार, नए फ्लीट लाएंगे और इसे दुनिया की सबसे एडवांस एयरलाइन बनाएंगे 

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2022 पर 8:45 AM
Air India को वित्तीय रूप से मजबूत, दुनिया की सबसे एडवांस एयरलाइन बनाएगा Tata group : चंद्रशेखरन
टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन एयर इंडिया के लिए बताया प्लान

Air India : टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने कहा कि टाटा ग्रुप (Tata group) विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) को वित्तीय रूप से मजबूत बनाएगा, एयरक्राफ्ट में सुधार करेगा, नए फ्लीट लाएगा और इसे दुनिया की तकनीक के लिहाज से सबसे एडवांस एयरलाइन बनाएगा। उन्होंने दुनिया भर में एयर इंडिया (Air India) के कर्मचारियों को वर्चुअली संबोधित करते हुए यह बात कही।

सबसे बड़े बदलाव की होगी जरूरत

चंद्रशेखरन ने कहा कि एयरलाइन के हित में इसे ऑर्गनाइजेशनल रिडिजाइन किया जाएगा और इसमें “व्यापक बदलाव, संभावित रूप से सबसे बड़े बदलाव की जरूरत होगी।” उन्होंने कहा कि विमानन कंपनी अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पहुंच में विस्तार करेगी। हमारा इरादा भारत को दुनिया के हर हिस्से से जोड़ने का है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें