Year-Ender 2021 : 8 भारतीय सेलिब्रिटीज ने लॉन्च किए अपने NFT, कमा रहे करोड़ों

आइए, इस साल एनएफटी क्लब से जुड़ने वाले भारतीय सेलिब्रिटीज पर नजर डालते हैं तो ऐसी असेट्स में दिलचस्पी बढ़ने से करोड़ों की कमाई की उम्मीद कर रहे हैं

अपडेटेड Dec 26, 2021 पर 7:21 PM
एनएफटी एक प्रकार की डिजिटल असेट हैं जो इमेज, वीडियो आदि की ओनरशिप दर्ज करने के लिए ब्लॉकचेन का इस्तेमाल करती हैं

Year Ender 2021 : वर्ष 2021 में कई बॉलीवुड और स्पोर्ट्स सेलिब्रिटीज ने नॉन फंजिबिल टोकन (एनएफटी) के जरिए डिजिटल यादें (digital memorabilia) लॉन्च कीं। एनएफटी (NFT) एक प्रकार की डिजिटल असेट हैं जो इमेज, वीडियो और अन्य संग्रहों जैसे आइटम्स की ओनरशिप दर्ज करने के लिए ब्लॉकचेन का इस्तेमाल करती हैं।

आइए, इस साल एनएफटी क्लब से जुड़ने वाले भारतीय सेलिब्रिटीज पर नजर डालते हैं तो ऐसी असेट्स में दिलचस्पी बढ़ने से करोड़ों की कमाई की उम्मीद कर रहे हैं।

1. अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan : बिग बी एनएफटी लॉन्च करने वाले संभवतः बॉलीवुड के सबसे पहले स्टार हैं। नवंबर में, बच्चन ने अपने एनएफटी कलेक्शन को 7.18 करोड़ रुपये में बेच दिया। इन कलेक्टेबिल में उनके पिता की प्रसिद्ध कविता “मधुशाला”, अपने ऑटोग्राफ वाले विंटेज पोस्टर के साथ उनके दूसरे काम शामिल थे।

बिडिंग वेबसाइट Beyondlifeclub के मुताबिक, बच्चन की मधुशाला कविता का पाठ 7,56,000 डॉलर में और उनके ऑटोग्राफ वाले शोले व अन्य फिल्मों के फिजिकल पोस्टर 94,052 डॉलर में बिके।


2. सलमान खान

खान ने एक बॉलीवुड एनएफटी मार्केटप्लेस बॉलीकॉइन (Bollycoin) के साथ समझौता किया। बॉलीकॉइन ने सलमान खान फिल्म्स, अरबाज खान प्रोडक्शन, सोहैल खान प्रोडक्शंस, रील लाइफ प्रोडक्शन प्रा. लि. सहित कई प्रमुख प्रोडक्शन हाउसेस के साथ अपनी पार्टनरशिप की घोषणा की है।

नवंबर में, उसने एक महीने के भीतर 20 लाख डॉलर मूल्य के 2 करोड़ टोकन का प्री-सेल राउंड पूरा किया। कंपनी ने कहा कि ये टोकन खरीदने के बाद, होल्डर्स बॉलीकॉइन प्लेटफॉर्म पर एनएफटी बेचने पर रियल वर्ल्ड बेनिफिट्स हासिल कर सकते हैं।

EPFO: अपनी पिछली कंपनी के PF खाते को कैसे करें ट्रांसफर, जानें ऑनलाइन करने का तरीका

3. रजनीकांत

जुलाई में, सिंगापुर के एक एनएफटी मार्केटप्लेस Diginoor.io ने एनएफटी फॉर्म में रजनीकांत की ‘सिवाजी: द बॉस’ के मूवी कलेक्टिबिल्स लॉन्च करने के लिए मूवी प्रोडक्शन कंपनी एवीएम स्टूडियोज के साथ एक समझौता किया। 99-1,500 डॉलर की प्राइस रेंज वाले फिल्म के 17 एनएफटी बेचे जा चुके हैं।

4. कमल हासन

एनएफटी मार्केटप्लेस फैंटिको ने हाल में घोषणा की कि वह तमिल एक्टर कमल हासन के 100-1,000 एनएफटी ऑफर करेगी, जिसमें कस्टमाइज्ड पोस्टर, अवतार आदि शामिल हैं। फैंटिको का स्वामित्व रखने वाली सिंगापुर की विस्टास मीडिया के चीफ स्ट्रैटजी ऑफिसर ध्रुव सक्सेना ने मनीकंट्रोल से बातचीत में कहा था, “हम मेटावर्स के कॉन्सेप्ट पर काम कर रहे हैं और इससे विशेष रूप से वास्तविक पारखियों या विशेषज्ञ जुड़ सकते हैं।” सक्सेना ने कहा कि वास्तव में एनएफटी को दिसंबर या जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

31 दिसंबर से पहले आप निपटा लें अपने ये 5 काम, वरना नए साल में होगी परेशानी

5. सनी लियोनी

एनएफटी प्लेटफॉर्म मिंटड्रॉप्ज ने नवंबर में ट्वीट किया, सनी लियोनी का एनएफटी कलेक्शन “पूरी तरह यूनीक, इथेरियम ब्लॉकचेन पर मिंट किए हुएं।” लियोनी के कलेक्शन में 9,600 एनएफटी शामिल हैं।

6. मनीष मल्होत्रा

देश के टॉप फैशन डिजाइनर्स में से एक मनीष मल्होत्रा ने हाल में अपने सबसे ज्यादा प्रसिद्ध क्रिएशंस में से कुछ डिजिटल स्केच का एनएफटी 4,000 डॉलर प्रति पीस पर बेचा। उनकी वेबसाइट बताती है कि उनके कुछ ब्राइडल वियर आउटफिट्स 2,500-3,500 डॉलर के लोअर प्राइस रेंज पर खरीदे जा सकते हैं।

7. सुनील गावस्कर

गावस्कर पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने कई ब्रांडों के लिए प्रचार किया और फील्ड से बाहर अपनी व्यावसायिक क्षमताओं को भुनाया। 72 वर्ष का हो चुका यह पूर्व क्रिकेटर अभी भी ट्रेंडसेटर बना हुआ है। 11 अक्टूबर को, गावस्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर “सुनील गावस्कर कलेक्शन” के एनएफटी ड्रॉप की घोषणा की।

8. युवराज सिंह

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने 12 दिसंबर को अपने 40वें जन्म दिन पर एनएफटी स्पेस में उतरने की घोषणा की। विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे पूर्व आल राउंडर ने कहा कि वह अपने फैन्स के लिए कलेक्शन के साथ “एक बड़ा प्रिजेंट” दे रहे हैं। युवराज सिंह एनएफटी कलेक्शन एनएफटी प्लेटफॉर्म कोलेक्सिऑन पर 25 दिसंबर को लॉन्च होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।