Get App

BSE 500 में शामिल 45 कंपनियां शेयरहोल्डर्स को बांट सकती हैं 68,000 करोड़ रुपये, IiAS की स्टडी के नतीजे

BSE 500 की 45 कंपनियां अपने शेयरहोल्डर्स को 689 अरब रुपये से ज्यादा लौटा सकती हैं। यह FY23 के अंत में उनकी बैलेंसशीट का करीब 41 फीसदी है। करीब 68,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त कैश में से पांच कंपनियों की 56 फीसदी हिस्सेदारी है। इनमें TCS, Siemens, ITC, Hero MotoCorp और Sun TV शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2023 पर 4:45 PM
BSE 500 में शामिल 45 कंपनियां शेयरहोल्डर्स को बांट सकती हैं 68,000 करोड़ रुपये, IiAS की स्टडी के नतीजे
हीरो मोटकॉर्प का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में औसत रहा है। इसके बावजूद कंपनी के पास 3,840 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कैश है। यह प्रति शेयर 192.2 रुपये आता है।

S&P BSE 500 में शामिल 45 कंपनियां ऐसी हैं, जिनके पास शेयरहोल्डर्स को बांटने के लिए 68,900 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कैश रिजर्व है । इनवेस्टर एडवायजरी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (IiAS) की एक स्टडी से यह जानकारी मिली है। इस स्टडी में FY 2021-22 के फाइनेंशियल स्टेटमेंट पर विचार किया गया है। साथ ही कंपनियों के अधिग्रहण और कैपिटल एक्सपेंडिचर को भी ध्यान में रखा गया है। IiAS ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इन कंपनियों ने FY22 में डिविडेंड्स और शेयर बायबैक के जरिए अपने शेयरहोल्डर्स को काफी पैसे लौटाए हैं। इसके बावजूद उनका कैश बैलेंस बढ़ा है।

45 कंपनियां शेयरहोल्डर्स को दे सकती हैं डिविडेंड

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि FY22 के फाइनेंशियल्स, अधिग्रहण के ऐलान को एडजस्ट करने और FY23 में पूंजीगत खर्च के आधार पर BSE 500 की 45 कंपनियां अपने शेयरहोल्डर्स को 689 अरब रुपये से ज्यादा लौटा सकती हैं। यह FY23 के अंत में उनकी बैलेंसशीट का करीब 41 फीसदी है। IiAS करीब 1000 कंपनियों को शेयरहोल्डर्स की मीटिंग्स के लिए ESG और वोटिंग रिकोमेंडेशंस के मसले पर इंडिपेंडेंट ओपिनियन, कॉर्पोरेट गवर्नेंस पर रिसर्च एंड डेटा उपलब्ध कराती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें