Get App

Budget 2023- सरकार ने सिगरेट पर ड्यूटी 16% बढ़ाई, ITC का शेयर लुढ़का

यूनियन बजट 2023- सरकार द्वारा सिगरेट पर NCCD (National Calamity Contingent Duty) शुल्क बढ़ाए जाने के बाद बजट के बाद आईटीसी (ITC) सहित सिगरेट शेयरों पर दबाव देखने को मिला। वित्त मंत्री द्वारा सिगरेट पर ड्यूटी बढ़ाने के ऐलान के बाद आईटीसी के शेयर 6 फीसदी तक टूटे लेकिन कारोबारी दिन आगे बढ़ने के साथ इसमें रिकवरी दिखी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2023 पर 1:49 PM
Budget 2023- सरकार ने सिगरेट पर  ड्यूटी 16% बढ़ाई, ITC का शेयर लुढ़का
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने सिगरेट पर NCCD (राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क) को 16 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है।

Budget 2023- सरकार द्वारा सिगरेट पर NCCD (National Calamity Contingent Duty) शुल्क बढ़ाए जाने के बाद बजट के बाद आईटीसी (ITC) सहित सिगरेट शेयरों पर दबाव देखने को मिला। वित्त मंत्री द्वारा सिगरेट पर ड्यूटी बढ़ाने के ऐलान के बाद आईटीसी के शेयर 6 फीसदी तक टूटे लेकिन कारोबारी दिन आगे बढ़ने के साथ इसमें रिकवरी दिखी और 1.37 बजे के आसपास एनएसई पर आईटीसी का शेयर 4.80 रुपये यानी 1.36 फीसदी की बढ़त के साथ 357.16 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

वहीं दूसरी तरफ Godfrey Phillip और Golden Tobacco में भी 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। NTC Industries और VST Industries में 0.50 फीसदी से लेकर 1 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली।

फिलहाल 1.37 बजे के आसपास Godfrey Phillip का शेयर एनएसई पर 79.40 रुपये यानी 4.13 फीसदी की गिरावट के साथ 1,843.80 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं Golden Tobacco का शेयर 2.20 फीसदी की बढ़त के साथ 60.30 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बता दें कि संसद में अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने सिगरेट पर NCCD (राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क) को 16 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने 2 साल से सिगरेट की ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें