Get App

Budget 2023- बजट से बैंकिंग और ऑटो सेक्टर की क्या है उम्मीदें

बजट 2023- बाजार में Borrowing में कटौती से लिक्विडिटी का दबाव घटेगा। 80C की सीमा बढ़ने से हाउसिंग लोन की मांग बढ़ेगी जिसका फायदा बैंकिंग सेक्टर को होता दिखेगा। वहीं अफोर्डेबल हाउसिंग में तेजी से NBFC को सपोर्ट मिलेगा। होन लोन ब्याज पर टैक्स छूट बढ़ने की उम्मीद है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 26, 2023 पर 1:25 PM
Budget 2023- बजट से बैंकिंग और ऑटो सेक्टर की क्या है उम्मीदें
Budget 2023- सरकार इस बजट में MSMEs के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम बढ़ाने पर विचार कर सकती है।

बजट 2023- बजट आने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में बैंकिंग सेक्टर और ऑटो सेक्टर की बजट से क्या उम्मीदें है? जहां तक बैंकिंग सेक्टर का सवाल है तो सरकार ने कोविड -19 के दौरान काफी सारी स्कीमें चलाई थी। ऐसे में ब्रोकरेजेज बजट में बैकिंग सेक्टर को लेकर कुछ उम्मीदें लगाकर बैठा है। तो आइए इनपर डालते है एक नजर।

बैंकिंग सेक्टर की बजट उम्मीदें

बाजार को उम्मीद है कि सरकार इस बजट में MSMEs के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम बढ़ाने पर विचार कर सकती है। साथ ग्रीन एनर्जी फाइनेंसिंग को बजट में बूस्टर दे। ब्रोकरेजेज का मानना है कि बजट में सरकारी बैंक और IDBI Bank के विनिवेश के रोडमैप पर और सफाई आती दिखेगी। साथ ही सरकार के Borrowing प्रोग्राम पर सफाई आ सकती है।

बाजार जानकारों का कहना है कि बाजार में Borrowing में कटौती से लिक्विडिटी का दबाव घटेगा। 80C की सीमा बढ़ने से हाउसिंग लोन की मांग बढ़ेगी जिसका फायदा बैंकिंग सेक्टर को होता दिखेगा। वहीं अफोर्डेबल हाउसिंग में तेजी से NBFC को सपोर्ट मिलेगा। होन लोन ब्याज पर टैक्स छूट बढ़ने की उम्मीद है। जानकार 80D के तहत हेल्थ इंश्योरेंस टैक्स छूट बढ़ने की उम्मीद लगाए बैठे है। 80D की सीमा 25000 से बढ़ाकर 1 लाख संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें