5G in India: वित्तमंत्री ने कहा - 5G सर्विसेज शुरू करने के लिए 2022 में होगी स्पेक्ट्रम की नीलामी

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम मार्केट है

अपडेटेड Feb 01, 2022 पर 1:43 PM
Story continues below Advertisement
वित्त मंत्री ने कहा कि PLI Scheme के तहत 5G में डिजाइन आधारित मैनुफैक्चरिंग योजना शुरू होगी

Budget 2022 Announcement : देश में 5G सेवाओं को शुरू करने के लिए इस साल स्पेक्ट्रम की नीलामी आयोजित की जाएगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को अपने केंद्रीय बजट 2022 (Union Budget 2022) के भाषण में सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए यह घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि पीएलआई योजना (PLI Scheme) के तहत 5जी में डिजाइन आधारित मैनुफैक्चरिंग योजना शुरू की जाएगी।

आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 (Economic Survey 2021-22) के अनुसार दूरसंचार क्षेत्र (Telecom Sector) के सुधारों द्वारा 4G प्रसार को बढ़ावा देने, लिक्विडिटी बढ़ाने और 5G नेटवर्क में निवेश के लिए एक सक्षम वातावरण बनाने की ओर आगे बढ़ा जा रहा है।

BUDGET 2022 : बजट की BIG PICTURE, जानिये किन सेक्टर्स और राहतों पर रह सकता है वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का फोकस


सोमवार को संसद में पेश किये गये आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया कि COVID-19 चुनौतियों का सामना करने में दूरसंचार क्षेत्र के "उत्कृष्ट प्रदर्शन" को देखते हुए और ऑनलाइन शिक्षा और घर से काम करने (work from home) के कारण डेटा की खपत में भारी वृद्धि के साथ, सुधार उपायों से ब्रॉडबैंड और दूरसंचार कनेक्टिविटी के प्रसार और पैठ को बढ़ावा मिलेगा।

सर्वेक्षण में भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में किए गए संरचनात्मक और प्रक्रियात्मक सुधारों को रेखांकित करते हुए कहा गया है कि दूरसंचार बुनियादी ढांचे के विस्तार के अलावा सुधार लाने के लिए कई उपाय किए गए हैं। भारतीय दूरसंचार क्षेत्र दुनिया का दूसरा सबसे बड़े दूरसंचार बाजार माना जाता है।

इसमें कहा गया है, "सुधारों से 4G के प्रसार को बढ़ावा देने, लिक्विडिटी को बढ़ावा देने और 5G नेटवर्क में निवेश के लिए एक सक्षम वातावरण बनाये जाने की उम्मीद है।"

डिजिटल पेमेंट बैंक्स पर बजट 2022 में की गई घोषणा के बाद Paytm के शेयरों में उछाल

सरकार ने उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने की दृष्टि से सेवा प्रदाताओं के बीच उचित प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए और उपाय किए हैं जबकि एक मजबूत और रिस्पॉन्सिव रेगुलेटरी फ्रेमवर्क द्वारा उचित कीमतों पर सेवा की उपलब्धता को कायम रखा गया है।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि दूरसंचार किसी देश के सामाजिक और आर्थिक विकास को प्रभावित करने वाले सबसे शक्तिशाली क्षेत्रों में से एक है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।