8th Pay Commission: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करने वाली हैं। बजट से पहले इसलिए विभिन्न वर्गों से मांगें आ रही हैं। इस बजट में केंद्र सरकार कर्मचारी संघ ने कैबिनेट सचिव को एक प्रस्ताव भी भेजा है जिसमें कई मांगे शामिल हैं। कर्मचारियों की सभी मांगों में से 8वें वेतन आयोग का गठन सबसे प्रमुख मांगों में से एक है। 6 जुलाई को कैबिनेट सचिव को लिखे एक पत्र में केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों और श्रमिकों के कन्फेडरेशन ने बजट 2024 से पहले कई मांगें की हैं। इसके अलावा 8वें वेतन आयोग के गठन के लिए प्रपोजल भी सरकार को दिया है। तीसरी बार सत्ता में आई मोदी सरकार बजट में आठवें वेतन आयोग का गठन कर सकती है।
