Budget 2019 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या हो सकता है, इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, कुछ सुझाव भी सामने आए हैं।

औद्योगिक संगठन ASSOCHAM का सुझाव है कि सरकार को सीनियर सिटीजन्स के इनकम पर टैक्स लिमिट को बढ़ा देना चाहिए। इंडस्ट्रियल बॉडी ने कहा है कि सरकार को आगामी बजट में वरिष्ठ नागरिकों के 3 लाख रुपए तक की इनकम पर टैक्स छूट को बढ़ाकर 7.5 लाख कर देना चाहिए।

एसोचैम ने कहा है कि 60 साल से अधिक उम्र वाले नागरिकों की 3 लाख रुपए की इनकम पर टैक्स लिमिट को 7.5 लाख रुपए तक करना चाहिए। वहीं, 80 साल की उम्र के वरिष्ठ नागरिकों की 12.5 लाख रुपए तक की इनकम को टैक्स मुक्त रखा जाना चाहिए।

एसोचैम ने वरिष्ठ नागरिकों के ब्याज भुगतान पर टीडीएस न काटने का भी सुझाव दिया है।

एसोचैम का कहना है कि इस साल ब्याज दरों में गिरावट आने से वरिष्ठ नागरिकों के आर्थिक परेशानियां हो रही हैं। जबकि समाज में उनका योगदान होता है और इस उम्र में उन्हें मेडिकल खर्चे उठाने होते हैं, ऐसे में उन्हें टैक्स छूट मिलनी चाहिए।