बजट तक आवाज़ पर हर रोज इंडस्ट्री और मार्केट लीडर्स के बिग बजट IDEAS लेकर आ रहे हैं। हम यहां मार्केट मांगे मोर में VALENTIS ADVISORS के ज्योतिवर्द्धन जयपुरिया (JYOTIVARDHAN JAIPURIA)की विश लिस्ट  के साथ हाजिर हैं। ज्योतिवर्द्धन जयपुरिया ने आवाज़ के साथ अपने BIG BUDGET IDEAS साझा करते हुए कहा कि सराकर टैक्स ना बढ़ाए। आगे सीमेंट, ऑटो एंसिलरी, कैपिटल गुड्स में बेहतर रिटर्न की संभावना है।

ज्योतिवर्द्धन जयपुरिया ने कहा कि बजट पर बात करने से पहले हमें तीन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। पहला तो ये है कि सरकारा आर्थिक कड़की से गुजर रही है। दूसरी बात ये है कि सरकार के पाल जो पैसा है भी उसको ग्रोथ के लिए कहां और कैसे लगाया जाए जिससे आगे जीडीपी में बढ़त देखने को मिले। पैसा तीसरी बात ये है कि पैसे कहां से लाए जाए। इसके लिए सरकार का फोकस विनिवेश पर  हो सकता है। आगामी बजट में वित्त मंत्री 2-2.5 लाख रुपए के विनिवेश का लक्ष्य रख सकती हैं। ज्योतिवर्द्धन जयपुरिया की राय है कि टैक्स कलेक्शन बढ़ाने के लिए टैक्स रेट घटाने की जरूरत है। अगले 2-3 महानें में स्क्रेपेज पॉलिसी आ सकती है। कोविड के बाद इकोनॉमी सुधरती दिख रही है अब इसको संभालने की जरूरत है।

बाजार पर बात करते हुए ज्योतिवर्द्धन जयपुरिया ने कहा  की बाजार में इस समय वैल्यूएशन महंगे नजर आ रहे हैं। अब आगे शेयरों के भाव में जो बढ़त होगी वो उनकी अर्निग पर आधारित होगी। अगले 2 -3 साल में सीमेंट की डिमांड बढ़ेगी लेकिन कैपेसिटी बढ़ने की संभावना नहीं है। ऐसे में आगे सीमेंट शेयरों में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। ज्योतिवर्द्धन जयपुरिया का एक और पसंदीदा सेक्टर है ऑटो एंसिलरी।  इसमें आगे रिप्लेसमेंट और नई दोनों तरह की  डिमांड आएगी। ज्योतिवर्द्धन जयपुरिया की राय है कि कैपिटल गुड्डस में भी तेजी आ सकता है सरकारी खर्च बढ़ने से इनको फायदा होगा।

ज्योतिवर्द्धन जयपुरिया का मानना है कि आईटी और फार्मा भी लंबे नजरिए से अच्छे हैं। आगे 2-3 साल के लिए इनकी स्टोरी अच्छी रहेगी। अगले 2 तिमाहियों में स्टील में भी अच्छी तेजी आ सकती है। ये साइकल अभी चलना चालू ही हुआ है। ज्योतिवर्द्धन जयपुरिया ने आगे कहा कि जैसे -जैसे इकोनॉमी सुधर रही है वैसे -वैसे एनबीएफसी में भी सुधार हो रहा है। वेहिकल लेंडिग एनबीएफसी पर फोकस करने की जरूरत है। मेरा मानना है कि बाजार काफी अच्छा कर चुका है। अब बाजार में एक हल्दी करेक्शन की जरूर है। बाजार के 5 फीसदी करेक्शन आने की जरूरत है जिसले बाजार में नए लोगों को एंट्री का मौका मिलेगा। ज्योतिवर्द्धन जयपुरिया की सीमेंट, आईटी, ऑटो में कमर्शियल वेहिकल एंसीलरी बनाने वाली कंपनी और फार्मा  के अच्छे शेयरों पर दांव लगाने की सलाह है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।