बजट से जुड़ी BIG BREAKING NEWS आई है। पिछले 2 सालों से इक्विटी मार्केट जिस लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस टैक्स यानी LTCG से परेशान है उससे बजट में बड़ी राहत मिल सकती है। सीएनबीसी-आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक सरकार बजट में कुछ शर्तों के साथ LTCG की प्रभावी दर जीरो कर सकती है।
सूत्रों के मुताबिक बजट में LTCG में बड़ी रियायत देते हुए सरकार इक्विटी और नॉन इक्विटी प्रोडक्ट पर बड़ी राहत दे सकती है। बजट में MFs, वेंचर कैपिटल, रियल एस्टेट को भी बड़ी राहत संभव है। सूत्रों के मुताबिक बजट में LTCG यानी Long term capital gains tax के मोर्चे पर बड़ा एलान हो सकता है, इसके लिए मसौदा भी तैयार कर लिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक LTCG Tax के तहत 1 साल की समय सीमा बढ़ाकर 3 साल करने पर विचार किया जा रहा है। 1 साल तक केवल 15 फीसदी LTCG का प्रावधान हो सकता है। 1-3 साल तक 10 फीसदी LTCG रखा जा सकता है और 1 लाख रुपये तक की कमाई टैक्स फ्री की जा सकती है। 3 साल से ज्यादा की अवधि पर कोई LTCG नहीं लगाने का फैसला मुमकिन है।