Budget 2020: फर्टीलाइजर के लिए बड़े फैसले संभव, सब्सिडी घटाने पर भी विचार

फर्टीलाइजर के घरेलू उत्पादन बढ़ाने और सब्सिडी घटाने के लिए बजट में खास ऐलान किए जा सकते हैं।

अपडेटेड Jan 28, 2020 पर 10:04 AM

फर्टीलाइजर के घरेलू उत्पादन बढ़ाने और सब्सिडी घटाने के लिए बजट में खास ऐलान किए जा सकते हैं। CNBC-आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक बजट में फर्टीलाइजर के कच्चे माल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाई जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक बजट में इंपोर्ट की बजाय घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर जोर होगा। इसके लिए DAP के कच्चे माल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाई जा सकती है। फिलहाल DAP के कच्चे माल पर 5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी लगती है। देश की जरूरत का करीब 95 फीसदी DAP इंपोर्ट करना पड़ता है। वहीं, 29 फीसदी से ज्यादा यूरिया इंपोर्ट करना पड़ता है। सूत्रों के मुताबिक सब्सिडी पेमेंट के लिए चीन के मॉडल पर विचार किया जा रहा है। सभी तरह की फर्टीलाइजर सब्सिडी इनपुट के आधार पर तय करने का प्रस्ताव है। बजट में समय पर सब्सिडी पेमेंट करने के लिए रोडमैप का ऐलान भी संभव है।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।