Budget 2020: बजट में J&K, लद्दाख के लिए राहत पैकेज का एलान कर सकती है सरकार

बजट में जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए खास राहत पैकेज की घोषणा की जा सकती है।

अपडेटेड Jan 21, 2020 पर 9:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

बजट में जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए खास राहत पैकेज की घोषणा की जा सकती है। सीएनबीसी -आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक इस राहत पैकेज में इंडस्ट्री लगाने के लिए रियायत देने और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक बजट में J&K, लद्दाख के लिए राहत पैकेज की घोषणा संभव है। सरकार  J&K, लद्दाख के लिए 10,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने पर विचार कर रही है। सरकार का इस पैकेज में इंडस्ट्री लगाने पर जोर होगा। इंडस्ट्री लगाने वालों को ड्यूटी में रियायत का प्रस्ताव भी है।

सूत्रों के अनुसार मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट, SME पर फोकस होगा। हाईवे, इंफ्रा के लिए विशेष फंड का भी एलान संभव है। 15 से 20 साल के लिए राहत पैकेज का प्लान तैयार किया जा रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।