Budget 2020: बजट में पेंशनधारकों को राहत, बढ़ सकती है मासिक पेंशन पर टैक्स छूट की लिमिट

पेंशन से होने वाली कमाई पर सरकार बजट में और राहत दे सकती है।

अपडेटेड Jan 24, 2020 पर 10:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

पेंशन से होने वाली कमाई पर सरकार बजट में और राहत दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक पेंशन पाने वाले परिवार के लिए सालाना छूट की लिमिट 15 हजार रुपये से बढ़कर 50 हजार रुपये की जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक फैमिली पेंशन पर टैक्स राहत संभव है। मासिक पेंशन पर टैक्स छूट की लिमिट बढ़ सकती है। Dependant को 50,000 की टैक्स छूट संभव है। बता दें कि अभी एक तिहाई या 15,000 जो भी कम हो उस पर छूट मिलती थी।

सूत्रों के अनुसार श्रम मंत्रालय से प्रस्ताव वित मंत्रालय को भेजा गया है। फैमिली पेंशन पर स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा नहीं मिलता है लेकिन अब Dependant को भी स्टैंडर्ड डिडक्शन के बराबर छूट पर विचार हो रहा है हालांकि एकमुश्त पेंशन पर छूट लेकिन मासिक पेंशन पर टैक्स लगता है। टैक्स छूट की लिमिट बढ़ाने से राजस्व पर मामूली बोझ बढ़ेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।