फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इंश्योरेंस सेक्टर को विदेशी निवेश के लिए और खोल दिया है। इंश्योरेंस सेक्टर में अब विदेशी निवेश की सीमा (FDI) 74 फीसदी है। यह पहले 49 फीसदी थी।

2019 के अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने यह संकेत दिया था कि इंश्योरेंस सेक्टर में FDI की सीमा बढ़ाकर 74 फीसदी की जा सकती है। सरकार के इस कदम को इंश्योरेंस सेक्टर के रेगुलेटर IRDAI का भी सपोर्ट है।

कोरोनावायरस संक्रमण के बाद सरकार ने लाइफ और हेल्थ, दोनों इंश्योरेंस सेक्टर की अहमियत समझते हुए यह फैसला किया है।

सरकार के इस फैसले से इंश्योरेंस सेक्टर को काफी बढ़ावा मिलेगा और दूर दराज के इलाकों तक इंश्योरेंस कंपनियों की पहुंच बढ़ सकती है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।