कोरोना संकट के बीच देश ही नहीं दुनियाभर में हेल्थकेयर सेक्टर सबसे ज्यादा फोकस में है। इस संकट के कारण सरकार पर हेल्थकेयर इंफ्रा, फार्मा उत्पादन पर निवेश बढ़ाने का दबाव बना है। ऐसे में इस साल का बजट एक अच्छा मौका होगा जिसमें सरकार हेल्थकेयर को बड़ा बूस्टर दे सकती है। बजट में सरकार को हेल्थ सेक्टर के लिए क्या करना चाहिए इस पर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं Biocon की Executive Chairperson Kiran Mazumdar Shaw, Metropolis Healthcare की MD Ameera Shah, HealthCare Global के Chairman & CEO Dr. BS Ajaikumar और AUM Capital के Rajesh Agarwal.


फार्मा सेक्टर की उम्मीदें

PLI स्कीम को और बढ़ावा दिया जाए। इनोवेशन के लिए टैक्स रियायत मिले। R&D को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाए और प्राइसिंग के लिए बेहतर नीति बनाई जाए।

हॉस्पिटल सेक्टर की उम्मीदें

सरकार हेल्थकेयर पर खर्च बढ़ाए। आधुनिक हेल्थ इंफ्रा तैयार किया जाए। हेल्थ पर खर्च GDP के 1.2 फीसदी से बढ़ाकर 2.5 फीसदी किया जाए और Medical Tourism को और आकर्षक बनाया जाए।

DIAGNOSTIC सेक्टर की उम्मीदें

Preventive Testing के लिए टैक्स छूट मिले। सभी राज्यों में एक तरह की प्राइसिंग की जाए और Lifestyle Diseases पर नियंत्रण किया जाए।

हेल्थ सेक्टर पर देशों के खर्च पर नजर डालें तो 2019 में चाइना हेल्थ पर अपनी जीडीपी का 6.64 फीसदी, Turkey 4.7 फीसदी, Russia 3.2 फीसदी, Europe (2018) 9.9 फीसदी, और यूएस  17.7 फीसदी खर्च करता है।


हेल्थ केयर के शेयरों पर AUM Capital के Rajesh Agarwal की राय

AUM Capital के Rajesh Agarwal की राय है कि  Cipla में 950 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जानी चाहिए। वहीं, APOLLO HOSPITALS में भी 2950 रुपए का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

Rajesh Agarwal का कहना है कि डाइग्नोस्टिक शेयरों पर अभी कोई रिकमेंडेशन होगी लेकिन Metropolis मेो वर्तमान स्तरों से गिरावट आने पर 2300 रुपए के लक्ष्य लिए खरीदारी की जा सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।