संसद के बजट सत्र (Budget Session) का पहला सेशन 29 जनवरी से शुरू हो चुका है, जो 15 फरवरी तक चलेगा। 1 फरवरी यानी कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 2021-22 के लिए देश का आम बजट (Budget 2021 ) पेश करेंगी। बजट सत्र के पहले दिन देश का इकोनॉमिक सर्वे 2020-21 (Economic Survey 2021) संसद में पेश किया गया था। सर्वे में वित्त वर्ष 2022 (FY22) में भारत का रियल ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी GDP ग्रोथ 11 फसदी रहने का अनुमान लगाया गया है।
इसके अलावा आर्थिक सर्वे 2020-21 में ये भी कहा गया है कि COVID-19 महामारी से आहत होने के बाद अर्थव्यवस्था में अब वी-शेप में सुधार देखा जा रहा है। बजट 2021 से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए MoneyControl Hindi के साथ…
बजट 2021 LIVE Updates:
- वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि केंद्रीय बजट 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा।
- संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि बजट सत्र का पहला भाग राष्ट्रपति के अभिभाषण और चर्चा के प्रस्ताव पर धन्यवाद के लिए है। दूसरा बजट और किसी जरूरी बिल पर चर्चा के लिए है। बाकी सत्र के दूसरे हिस्से में उन्हें जो पूछना है वो पूछें, सरकार जवाब देने के लिए तैयार है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
