वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2021 को संसद में आम बजट पेश करेंगी। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि बजट 2021 (Budget 2021) में वित्त मंत्री सरकारी कंपनियों के प्राइवेटाइजेशन के लिए नीति (PSE Privatisation Policy) का ब्लूप्रिंट पेश कर सकती हैं। केंद्र सरकार की योजना उन सभी सरकारी कंपनियों (PSUs) में अपनी हिस्सेदारी बेचने की है जो रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण नहीं हैं। सरकार नॉन-स्ट्रेटेजिक सेक्टर (non-strategic sector) की सभी PSUs से एग्जिट (exit) करने की तैयारी में है।

आपको पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने बुधवार को नए पब्लिक सेक्टर एटरप्राइजेज पॉलिसी (PSE Privatisation Policy) को मंजूरी दे दी जो यह तय करेंगे कि भारत के लिए कौन से सेक्टर स्ट्रेटेजिक हैं और कौन नॉन-स्ट्रेटेजिक सेक्टर हैं। स्ट्रेटेजिक सेक्टर में उन PSUs को रखा जाएगा जो नेशनल इंटरेस्ट और लोगों के लिए बेहद जरूरी हैं। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बजट 2021 में उस नीति की घोषणा हो सकती है, जिसके तहत केंद्र सरकार स्ट्रेटेजिक सेक्टर्स में अपनी मौजूदगी बनाए रखने और नॉन-स्ट्रेटेजिक सेक्टर्स में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर फैसला लेगी।

स्ट्रेटेजिक सेक्टर में मैक्सिमम 4 PSU को रखा जाएगा

आपको बता दें कि मई, 2020 में आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा करते हुए केंद्र सरकार ने कहा था कि स्ट्रेटेजिक सेक्टर में मैक्सिमम 4 PSUs को रखा जा सकता है। वहीं, बची हुई दूसरी सभी कंपनियों में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेच देगी। अब सरकार PSE Privatisation Policy लेकर आ रही है, जिसके तहत स्ट्रेटेजिक और नॉन-स्ट्रेटेजिक सेक्टर्स की पहचान की जाएगी और दूसरे सभी सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज (central public sector enterprises- CPSEs) को प्राइवेटाइज किया जाएगा, जो व्यवहारिक होगा।

देश में कुल 249 CPSEs, जिनमें 54 स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड

सूत्रों का कहना है कि सरकार बजट 2021 में इन पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज (PSEs) के निजीकरण पर फोकस करेगी। इस विनिवेश से मिलने वाली राशि से सरकार अपने बढ़े हुए खर्च को पूरा करेगी। आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सरकार ने विनिवेश से 2.10 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन अभी तक सरकार को CPSEs में माइनोरिटी स्टेक्स बेचकर और शेयर बायबैक के जरिये केवल 17,957 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। देश में अभी कुल 249 CPSEs हैं जिनका कुल कम्बाइंड टर्नओवर 24 लाख करोड़ और इनका संयुक्त नेटवर्थ 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इन 249 CPSEs में से 54 PSUs स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।