कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के कारण डिजिटल इंडिया (Digital India) मूवमेंट को काफी बढ़ावा मिला है। अब इसी कड़ी में वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज देश का पहले पेपरलेस बजट (Budget 2021) पेश करने जा रही हैं। इसमें खास बात ये है कि वित्त मंत्री आज स्वदेश टैब से अपना बजट भाषण पढ़ेंगी। ये कोई पहले मौका नहीं है, जब सीतारमण ने बजट से जुड़े ट्रेडिशन में कुछ बदलाव किया है। इससे पहले 2019 वे लाल ब्रीफकेस की जगह लाल बही खाते में देश का बजट लेकर संसद पहुंची थीं।
इस बार वो बही खाता डिजिटल बही खाता में बदल गया, मतलब ये कि इस बार वित्त मंत्री लाल रंग का केस में स्वदेश टैब लेकर संसद पहुंची और उसी में से बजट भाषण रही हैं। बजट से पहले सीतारमण ने पहले कभी नहीं जैसे बजट का वादा किया था। इस साल महामारी के कारण कई चीजें अलग-अलग हुईं, जिनमें पेपरलेस बजट और बजट से पहले होने वाली वर्चुअल बैठक शामिल हैं।
भारत की आजादी के बाद पहली बार बजट पेपर प्रिंट नहीं किए गए हैं। हालांकि, बजट को छापने का एक पारंपरिक तरीका है, जिसमें एक पखवाड़े तक लगभग 100 लोग एक साथ काम करते हैं, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण इस बार ये नहीं किया। सांसदों को दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी मिल जाएगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
