फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2021-22 का 1 फरवरी को संसद में पेश किया। सीतारमण ने हेल्थ सेक्टर के लिए 2,23,846 करो़ड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। जिसमें से कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही देश को 2 और कोरोना वायरस की वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पिछली बार 92,000 करोड़ रुपये का बजट था। इस बार 137 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि भारत में मौजूदा समय कोरोना वायरस की 2 वैक्सीन उपलब्ध हैं। हमने इस वैक्सीन ने अपने ही देश के नागरिकों की रक्षा नहीं बल्कि दुनिया के 100 देशों के नागिरकों की भी रक्षा की है। हमें जल्द ही 2 और वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने हमारे वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया है। हमारी लड़ाई 2021 में भी जारी है। दो विश्व युद्ध की तरह पोस्ट कोविड दुनिया में रणनीतिक संबंधों में भी बदलाव आएगा। भारत लैंड ऑफ होप की तरह देखा जाएगा।

भारत में कोरोना वायरस के सबसे कम एक्टिव केस हैं। लिहाजा हम लोग अब जीत की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते भारत में मृत्यु दर सबसे कम है। भारत में मृत्यु दर 112 लोग प्रति 10 लाख हैं। वहीं एक्टिव केस 10 लाख में 130 लोग हैं। भारत में 4 नए वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट खोले जाएंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।