भारतीय बिजनेस इकोनॉमी को लेकर काफी आशान्वित हैं और यह उम्मीद कर रहे हैं कि भारत सरकार जो कदम उठाएगी उससे अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। डेलॉइट (Deloitte) के एक सर्वे के मुताबिक, उनका यह भी मानना है कि RBI के फैसलों की वजह से ग्रोथ एकबार फिर पटरी पर है। भारतीय बिजनेस को उम्मीद है कि इस साल बजट में कुछ ऐसे फैसले लिए जाएंगे जिससे ग्रोथ की रफ्तार और बढ़ेगी।
