टैक्स रेवेन्यू कलेक्शन (Revenue Tax Collection) के मोर्चे पर सरकार के लिए अच्छी खबर है। पिछले चार साल में पहली पार सरकार का टैक्स रेवेन्यू कलेक्शन बजट में तय लक्ष्य से ज्यादा रहने की उम्मीद है। 1 फरवरी को बजट (Budget 2022) पेश करने जा रही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के लिए यह काफी राहत की बात है। साल 2022 में कोराना की शुरुआत के बाद से सरकार के टैक्स कलेक्शन में बड़ी गिरावट आई थी। आर्थिक गतिविधियां थम जाने से ऐसा हुआ था। लेकिन, बाद में टैक्स कलेक्शन में अच्छा जंप दिखा।
