Budget 2022: बजट से पहले इन 10 शेयरों पर लगाएं दांव, हो सकती है तगड़ी कमाई

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भारत डायनेमिक के भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उसने कहा है कि बढ़ते वॉल्यूम के साथ इस शेयर में ब्रेकआउट दिखा है। इससे इसके तेजी के नए दौर में दाखिल होने की उम्मीद दिखती है

अपडेटेड Jan 28, 2022 पर 5:27 PM
Story continues below Advertisement
आम तौर पर इन्वेस्टर्स बजट से पहले उन शेयरों की तलाश में रहते हैं, जिन्हें बजट ऐलान से फायदा होने की उम्मीद रहती है।

पिछले साल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) का बजट (Budget) स्टॉक मार्केट को खूब पसंद आया था। सेंसेक्स और निफ्टी शानदार तेजी के साथ बंद हुए थे। बजट के बाद भी उनमें तेजी बनी हुई थी। इस बार भी बजट पर बाजार की प्रतिक्रिया पॉजिटिव रहने की उम्मीद है। इसकी वजह है कि बजट में स्टॉक मार्केट के लिए निगेटिव बात होने की उम्मीद नहीं है। सीतारमण 1 फरवरी (Budget Date) को बजट पेश करेंगी।

बजट (Budget 2022) से ठीक पहले स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव ने इन्वेस्टर्स को मायूस किया है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि अभी किन शेयरों में इन्वेस्टमेंट से तगड़ा मुनाफा हो सकता है। हम आपकी मदद के लिए ऐसे 10 शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने रेकमेंड किया है। इनमें इन्वेस्टमेंट से आप 3 से 6 महीने में अच्छा प्रॉफिट बना सकते हैं।

इनमें एलएंडटी, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, यूनाइटेड स्पिरिट्स जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि लंबे समय बाद कैपिटल गुड्स सेक्टर की चमक लौटी है। इस सेक्टर में एलएंडटी के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद दिख रही है। कॉनकोर का शेयर पांच तिमाही तक अच्छे प्रदर्शन के बाद सुस्त पड़ता दिख रहा है। इसमें इन्वेस्टमेंट का मौका बनता दिख रहा है।

एलएंडटी 2,168 रुपये टार्गेट प्राइस
एक्सिस बैंक 870 रुपये टार्गेट प्राइस
टाटा मोटर्स 555 रुपये टार्गेट प्राइस
यूनाइटेड स्पिरिट्स 970 रुपये टार्गेट प्राइस
बैंक ऑफ बड़ौदा 116 रुपये टार्गेट प्राइस
कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया 698 रुपये टार्गेट प्राइस
केपीआर मिल्स 765 रुपये टार्गेट प्राइस
नेशनल अल्युमीनियम 125 रुपये टार्गेट प्राइस
भारत डायनेमिक्स 548 रुपये टार्गेट प्राइस
केएनआर कंस्ट्रक्शंस 358 रुपये टार्गेट प्राइस


आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भारत डायनेमिक के भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उसने कहा है कि बढ़ते वॉल्यूम के साथ इस शेयर में ब्रेकआउट दिखा है। इससे इसके तेजी के नए दौर में दाखिल होने की उम्मीद दिखती है। टेक्सटाइल्स सेक्टर में भी अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं। केपीआर मिल्स का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। दो महीने की सुस्त चाल के बाद बैंकिंग इंडेक्स ने भी अच्छी ताकत दिखाई है।

ब्रोकरेज फर्म ने बैंक ऑफ बड़ौदा के अच्छे परफॉर्मेंस का अनुमान जताया है। उसका कहना है कि इस बैंक का प्रदर्शन प्रतिद्वंद्वी बैंकों के मुकाबले अच्छा है। ऐसे में इस पर दांव लगाकर 3 से छह महीने में अच्छा रिटर्न हासिल किया जा सकता है। आम तौर पर इन्वेस्टर्स बजट से पहले उन शेयरों की तलाश में रहते हैं, जिन्हें बजट ऐलान से फायदा होने की उम्मीद रहती है।

यह भी पढ़ें : 375% से अधिक रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर स्टॉक में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, 5% फीसदी उछली कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।